{"_id":"5ebd3f6c8ebc3e08ed2469cd","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali233620062","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर सराफ से मिलने वाले शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर सराफ से मिलने वाले शिक्षकों में बढ़ी बेचैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सराफ अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे मिलने वाले कई शिक्षकों व कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। एक-दूसरे को फोन करके वह शहर के माहौल की टोह ले रहे हैं। दरअसल, चंद्रशेखर सराफ कोविड-19 पॉजिटिव थे।
पिछले दिनों चंद्रशेखर सराफ की मां का देहांत हो गया था। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष होने के नाते कुछ शिक्षक-कर्मचारी उन्हें सांत्वना देने उसी दिन पहुंचे थे, जबकि कई शिक्षक त्रयोदशी संस्कार में और कुछ ने बाद में उनके घर पर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाया था। मगर, जब चंद्रशेखर सराफ के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की खबर शिक्षक व कर्मचारियों को मिली, तो उनके होश उड़ गए। हालांकि, शिक्षक-कर्मचारी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। घर पर पहुंचकर सांत्वना देने वालों में पूर्व शिक्षक भी शामिल हैं।
उधर, जिला प्रशासन ने कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. महेश चंद वार्ष्णेय को बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे घर पर क्वारंटीन कर दिया है। इस संबंध में डॉ. वार्ष्णेय का कहना है कि वह चंद्रशेखर सराफ की मां की त्रयोदशी संस्कार में नहीं गए थे। अलबत्ता, प्रशासन को सहयोग करने के लिए 14 से 27 मई तक अपने घर पर ही क्वारंटीन रहेंगे।