{"_id":"5ebaf9f98ebc3e90b33b001b","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali233462326","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में संक्रमित महिला का चढ़ाया गया था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में संक्रमित महिला का चढ़ाया गया था खून
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिवमिलने के बाद अस्पताल जाने से रोकते पुलिस कर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित तुर्कमान गेट की 20 वर्षीय महिला को मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में रक्त चढ़ाया गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सालय के 35 स्वास्थ्यकर्मियों के स्वाब का नमूना जांच के लिए लिया गया है।
तुर्कमान गेट की महिला को रक्त की कमी थी। वह 4 मई को महिला चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। उसे रक्त चढ़ाया गया। उसके बाद वह घर चली गई। महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. जेपी शर्मा ने बताया कि 8 मई को वह फिर आई तो उसे बुखार था। महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर जांच में 10 मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई। सूचना के बाद महिला के संपर्क में आए 35 स्वास्थ्यकर्मियों का नमूना जांच के लिए लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान समय में हॉस्पिटल बंद नहीं किया जा सकता है। सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कहा गया कि आप लोग यह मान कर उपचार करें कि आप संक्रमित है और आपका संक्रमण मरीजों तक नहीं पहुंचे। पीपीई किट एवं मास्क सहित अन्य सुरक्षात्मक चीजों की कमी हो तो बताएं, हम आपूर्ति करेंगे। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। चिकित्सालय के वार्ड, बेड से लेकर तमाम क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया है।