फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कब तक चलेगा समझना-समझाना..नए इलाकों में रोज निकल रहा कोरोना

Thu, 07 May 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रसलगंज इलाका हॉटस्पॉट होने पर पोस्टर दिखाता पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
पुराने शहर में कोरोना का कहर थमने के बजाय लगातार अपने पांव पसार रहा है। आलम यह है कि बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन शहर के नए इलाके से मरीज मिले हैं। हॉटस्पॉट घोषित उस्मानपाड़ा के बाद बुधवार को रसलगंज नया हॉटस्पाट बना और अब पुराने शहर के ही भुजपुरा में नया मरीज सामने आया है] जो नए मरीज मिले हैं, उनमें हॉटस्पॉट/रेड जोन घोषित उस्मानपाड़ा एरिया से तीन हैं। इनमें से 15 साल के किशोर की मां की तीन मई को कोरोना से मौत हुई थी, जबकि दूसरा मामला टनटनपाड़ा की 26 साल की महिला का निकला, जिसका पति दो मई को संक्रमित घोषित हुआ था। तीसरी मामूद नगर की 20 वर्षीय युवती का भाई भी दो मई को ही संक्रमित पाया गया था। तीनों नए मरीजों को अतरौली के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भुजपुरा के किशोर को सर्दी, खांसी की शिकायत पर परिवार मेडिकल कॉलेज ले गया था। वहीं उसका इलाज चल रहा है और आज उसे संक्रमित घोषित किया है। इस सूचना पर उसके परिवार के करीब 20 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि उस्मानपाड़ा में 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिले मीट कारोबारी की संक्रमण चेन के क्रम में संक्रमित हुए लोगों के परिवार के तीन नए मरीज उस्मानपाड़ा से आए हैं। केस मिलने के बाद इलाके में रेड जोन के तहत पूर्व में की गई व्यवस्था को बरकरार रखा गया है। नगर निगम की टीम सैनिटाइजिंग का काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले लोगों के परिवार वालों को पूर्व में ही क्वारंटीन कर रखा है। होम डिलीवरी की व्यवस्था इलाके में पहले से लागू है। वहीं, भुजपुरा में भी किशोर के सामने आने पर परिवार को होम क्वारंटीन किया है। उसके मां बाप बेटे के पास मेडिकल में हैं। अन्य परिवार वाले घर में हैं। इलाके को सील कर वहां भी सभी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। इधर, एसएसपी मुनिराज जी के माध्यम से थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है कि इलाके के लोगों को बेवजह घरों के बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही इलाके में प्रवेश करने की अनुमति है।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट इलाके में आए जिला अस्पताल में भी सख्ती
रसलगंज इलाके में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है। रसलगंज इलाके के हॉटस्पाट घोषित होनेे से अब जिला अस्पताल में एक मरीज के साथ एक तीमारदार ही जा सकता है। वहीं, सामान्य ओपीडी में जाने वाले मरीज को अपने साथ अन्य किसी परिवारीजन को ले जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने बैरियर्स सिस्टम को अस्पताल के गेट पर भी लागू कर दिया है। वाहनों में रसलगंज चौराहा से सिर्फ एंबुलेंस को ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मई को 60 साल की महिला का पहला संक्रमित केस सामने आने के बाद रसलगंज की हुज्जत नगर गली से सात केस सामने आ गए। इसके बाद बुधवार को जिला प्रशासन नेे इस इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया। रसलगंज चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह के मुताबिक जिला अस्पताल में सिर्फ एक मरीज के साथ एक तीमारदार को जाने की अनुमति दी जा रही है। ओपीडी के लिए जाने वाले मरीजों को अकेले ही जाने की अनुमति दी जा रही है। एंबुलेंस के अलावा बैरियर्स से किसी अन्य वाहन को पास नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed