{"_id":"5eb44c178ebc3e9ac806ea5e","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali233134957","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.2 प्रतिशत की दर से शहर में फैल रहा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.2 प्रतिशत की दर से शहर में फैल रहा कोरोना
विज्ञापन
कोरोना को लेकर स्थानीय लोगों ने विकास नगर को बंद करके लगाया बोर्ड।
- फोटो : CITY OFFICE
शहर में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। 1.2 प्रतिशत की दर से फैल रहे कोरोना संक्रमण के यू आंकड़े कागजों में तो सही दिख रहे हैं। मगर, वास्तव में शहर की स्थिति भयावह होने की कगार पर आ गई है। 20 अप्रैल के बाद लगातार मिल रहे संक्रमित केसों के आधार पर सीएमओ ने आंकड़ा तैयार किया है। डीएम के सामने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पेश कर उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 2300 लोगों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 54 लोग संक्रमित मिले हैं।
बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में सीएमओ डा. बीपी कल्याणी ने बताया कि जिले में करीब 21 हजार से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। इनमें से 9 हजार के करीब की क्वारंटीन अवधि पूरी हो चुकी है। उस्मानपाड़ा में मिले कोरोना संक्रमित के बाद फैली संक्रमण की चेन के आधार पर अब तक करीब 2300 लोगों का सैंपल लिया गया है। इनमें से 54 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। साथ ही रिकवरी की दर भी 30 प्रतिशत के करीब दर्ज की गई है। वर्तमान में जेएन मेडिकल कालेज में प्रतिदिन 160 से अधिक जांचे हो रही हैं। वर्तमान में करीब 400 सैंपल पेंडिंग में हैं।
महावीर गंज के खुदरा दुुकानदारों से वार्ता करेंगे अधिकारी
अलीगढ़। महावीर गंज में स्थित किराना की खुदरा दुकानों के संचालकों की दुकान खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानदारों से वार्ता कर निर्णय लेने की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी के मुताबिक अधिकारियों और दुकानदारों के बीच वार्ता होने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
56 प्रवासी गुजरात से और 170 राजस्थान से लौटे
अलीगढ़। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को 56 प्रवासी मजदूर गुजरात और 170 राजस्थान से अलीगढ़ आए। इन सभी को अतरौली के विभिन्न स्कूलों में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही इनके सैंपल लेकर कोरोना परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इन सभी की जांच रिपोर्ट आने के बाद घर भेजने का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सात दिन तक इनको क्वारंटीन किया गया है।