{"_id":"5ea97e8f8ebc3ee0a3018ebb","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali232455827","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज अफसर के पड़ोसी जनप्रतिनिधि व परिवार का कोरोना परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज अफसर के पड़ोसी जनप्रतिनिधि व परिवार का कोरोना परीक्षण
विज्ञापन
खाईडोरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों की जाँच करने पहुँची टीम।
- फोटो : CITY OFFICE
सारसौल की ब्रज विहार कालोनी के रहने वाले रोडवेज अफसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके पड़ोस में रहने वाले हाथरस के एक जनप्रतिनिधि, उनके परिवार एवं पड़ोसियों भी कोरोना परीक्षण कराया गया। जो निगेटिव निकला। यही नहीं अफसर के निवास पर जाने वाले सिटी मजिस्ट्रेट, आरएम रोडवेज, सीएमओ, तहसीलदार कोल, एसडीएम कोल का भी परीक्षण हुआ, जो निगेटिव निकला है। आसपास के घरों में रहने वालों की भी सैंपलिंग की गई है।
गत दिवस रोडवेज के एक अफसर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया था। मूलत: गाजियाबाद के रहने वाले और महानगर में ब्रजबिहार कालोनी सारसौल में किराये पर रहने वाले इन अफसर के मकान मालिक व उनके परिवारीजनों के साथ आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का भी परीक्षण कराया गया। इनमें हाथरस के एक जनप्रतिनिधि एवं उनका परिवार शामिल था। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इनके साथ ही मौके पर जाने वाले सीएमओ, एसडीएम कोल, तहसीलदार कोल, सिटी मजिस्ट्रेट व रोडवेज के आरएम का भी परीक्षण कराया गया, जो निगेटिव निकला।
छुट्टी से लौटने वाले आरएएफ के 450 जवानों का भी होगा परीक्षण
छुट्टी से लौट रहे 104 बटालियन आरएएफ के 250 एवं बाहरी जनपदों में कोरोना ड्यूटी कर रहे 200 जवानों का कोरोना परीक्षण होगा। इससे पूर्व इन्हें विजडम पब्लिक स्कूल एवं नरचर स्कूल में क्वारंटीन किया जाएगा। आरएएफ कमांडेंट ने इस मामले में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। डीएम ने बताया कि लौटते ही सभी जवानों का कोरोना परीक्षण कराकर इन्हें इन दोनों स्कूलों में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। यह अवधि पूर्ण करने के बाद ही यह लोग ड्यूटी पर लौटेंगे।