{"_id":"5ea7299d8ebc3e08ed245eb5","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2323610110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट में विलंब होने से संक्रमण फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट में विलंब होने से संक्रमण फैलने का खतरा
विज्ञापन
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों के स्वाब टेस्ट के नमूने को भी जेएन मेडिकल कॉलेज में गंभीरता से लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन के अधिकारी जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपनी प्राथमिकता समझाने में अब तक विफल साबित हुए हैं। यहीं कारण है कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों एवं हॉट स्पॉट एरिया के नमूने की रिपोर्ट आने में चार से छह या उससे अधिक दिन लग रहे हैं।
20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज शहर में मिले थे। उसके बाद से आज तक नए मरीज मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 तक पहुंच गई है और हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या देखकर जनता ही नहीं जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़े हुए हैं। सोमवार को सात संक्रमित मरीज सामने आए हैं। दुख की बात यह है कि इनका नमूना 24 अप्रैल को लिया गया था और रिपोर्ट आने में तीन लग गए। स्वास्थ्य विभाग के ही जानकारों की माने तो कुछ रिपोर्ट 24 अप्रैल के पहले के भी पेडिंग पड़े हुए हैं। ऐसा भी नहीं हैै कि जिला प्रशासन की नजर रिपोर्ट आने में हो रहे विलंब पर नहीं है।
सीएमओ को भी कई बार इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दिया गया है। जिलाधिकारी सैंपल लीक होने पर भी सवाल उठा चुके हैं और संबंधित व्यक्ति का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने को निर्देशित किए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी पांडेय कल्याणी ने बताया कि अब तक करीब 1350 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से करीब 350 की रिपोर्ट पेंडिंग है। उन्होंने बताया कि जेएन मेडिकल कॉलेज में लोड बहुत अधिक है, इसकी वजह से देरी हो रही है।