फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रात आठ से 12 बजे तक सब्जी बिक्री की अफवाह से अफरातफरी

Mon, 27 Apr 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सुबह दुबे का पड़ाव पर सब्जी खरीदने को लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
धनीपुर मंडी में रात आठ बजे से रात 12 बजे तक सब्जी के क्रय - विक्रय की अफवाह से शनिवार को मंडी में अफरातफरी मच गई थी। बड़ी संख्या में फुटकर व थोक विक्रेता मंडी पहुंच गए थे। इन सभी अफवाहों को विराम देते हुए मंडी सचिव ने क्रय-विक्रय के लिए गाइड लाइंस जारी की हैं। स्पष्ट कहा कि सब्जी व फलों का क्रय-विक्रय रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक हो सकेगा।
विज्ञापन

गाइड लाइनों के अनुसार रात 12 बजे से सुबह नौ बजे तक मंडी में सब्जियों व फलों की आवक नहीं होगी। रात साढ़े बारह बजे के बाद व्यापारी, मुनीम व पल्लेदार मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। फुटकर विक्रेता को कम से कम एक बोरा आलू, दस किलो हरी मिर्च, अदरक, धनिया व पुदीना लेना होगा। सीधे उपभोक्ताओं को बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापार का समय रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान रात 12बजे से सुबह छह बजे तक आटो, ई रिक्शा, दोपहिया व चार पहिया वाहन मंडी परिसर में प्रतिबंधित रहेंगे। व्यापारी व अन्य को पैदल ही आना पड़ेगा।
विज्ञापन

बिक्री के भी अलग खंड निर्धारित
गल्ला खंड क के चार चबूतरों पर तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, लौकी व कद्दू की बिक्री।
सब्जी मंडी परिसर खंड ख-आलू, प्याज, लहसुन, टमाटर, गोभी, धनियां, मिर्च आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed