{"_id":"631f7f243e50e0237f11417a","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali3002306173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली-कानपुर मार्ग की बसों का शहर में प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली-कानपुर मार्ग की बसों का शहर में प्रवेश बंद
विज्ञापन
जाम से जूझते शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के मकसद से यातायात पुलिस व परिवहन विभाग ने मिलकर कार्ययोजना तय की है, जिसके तहत आज से शहर में रोडवेज बसों का परिचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि, आगरा, मथुरा व मुरादाबाद रूटों की बसों को ही शहर में प्रवेश मिलेगा। पिछले माह नगर निगम, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की बैठक में यह योजना बनी थी, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों से सहमति के बाद अंतिम मुहर लग गई है और मंगलवार से इसे लागू किया जाएगा। इस संबंध में एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम की ओर से यातायात डायवर्जन व रूट प्रतिबंध व्यवस्था लागू कर दी गई है।
ये होंगे रोडवेज रूट
- दिल्ली/खुर्जा की ओर से एटा/फर्रुखाबाद/कानपुर की ओर जाने वाली सभी क्षेत्रों की बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें सेटेलाइट बस अड्डे से नादा पुल खेरेश्वर होकर गंतव्य को जाएंगी। इसके लिए परिवहन व यातायात पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सारसौल चौराहे पर तैनात रहेंगे।
- एटा/फर्रुखाबाद/कानपुर की ओर से आने वाली व दिल्ली/बुलंदशहर की ओर जाने वाली सभी क्षेत्रों की बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये बसें बौनेर कट से नए बाईपास के रास्ते खेरेश्वर होकर सेटेलाइट बस अड्डे पहुंचेंगी। वहां से गंतव्य को जाएंगी। इसके लिए परिवहन व यातायात पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बौनेर तिराहे पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
- दिल्ली/नोएडा/खुर्जा/बुलंदशहर/गाजियाबाद की ओर से आने वाली सभी बसें सेटेलाइट बस अड्डे तक ही आ सकेंगी। उसके आगे प्रतिबंध और वहीं से गंतव्य को जाएंगी।
- आगरा की तरफ से अलीगढ़/मुरादाबाद/मेरठ की ओर जाने वाली बसें मदार गेट होकर शहर में गांधीपार्क बस अड्डे पर आएंगी। वापसी में आगरा के लिए दुबे पड़ाव, एटा चुंगी, बौनेर तिराहा से बाईपास होकर जाएंगी। मेरठ की ओर जाने वाली बसें रसलगंज अग्रसेन चौक से सेटेलाइट बस अड्डे होकर जाएंगी। मुरादाबाद जाने वाली बसें अग्रसेन चौक होते हुए मसूदाबाद बस स्टेशन में प्रवेश करेंगी। यहीं से सारसौल चौराहा, बरौला बाईपास, एमएम टावर होकर जाएंगी।
- मसूदाबाद बस अड्डे से संचालित सभी रूटों की बसें सारसौल चौराहे की ओर से आएंगी। वहीं से वापस जाएंगी। मसूदाबाद से कोई भी बस गांधीपार्क बस अड्डे पर नहीं आएगी। इसके लिए परिवहन व यातायातकर्मी सुबह 6 से रात 10 बजे तैनात रहेंगे।
- अग्रसेन चौक पर परिवहन व यातायात पुलिस के कर्मी सुबह 6 से रात 10 बजे तक तैनात रहेंगे, जो गांधीपार्क बस अड्डे से मुरादाबाद के लिए जाने वाली बसों को वापस गांधीपार्क की तरफ मुड़ने से रोकेंगे।
- गांधीपार्क बस अड्डे के बाहर परिवहन व यातायातकर्मी तैनात रहेंगे। सुबह 6 से रात 10 बजे तक यह व्यवस्था रखेंगे कि मुरादाबाद व मथुरा की तरफ जाने वाली परिवहन निगम की बसों को बस अड्डे के अंदर खड़ा कराएंगे।
गांधीपार्क बस अड्डा
- 954 बसों का प्रतिदिन आवागमन
- 2066 फेरे ये बसें लगाती हर दिन
- 53879 यात्री करते यहां से सफर
- एटा, आगरा, कासगंज, बरेली, दिल्ली, मेरठ, हरिद्वार व उनके लिंक मार्ग।
मसूदाबाद बस अड्डा
- 112 बसों का प्रतिदिन आवागमन
- 270 फेरे ये बसें लगाती हर दिन
- 10142 यात्री करते यहां से सफर
- मथुरा, हरियाणा, नोएडा, बुलंदशहर, दिल्ली व उनके लिंक मार्ग।
सेटेलाइट बस अड्डा सारसौल
- 616बसों का प्रतिदिन आवागमन
- 1338 फेरे ये बसें लगाती हर दिन
- 33994 यात्री करते यहां से सफर
- दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, मुरादाबाद, उत्तराखंड व उनके लिंक मार्ग।