फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

आरोपी से बात कराने की जिद पर अड़े भाजपाई, हंगामा

Tue, 30 Aug 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मूर्ति खंडित करने वाला आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
रसलगंज स्थित मंदिर पर मूर्तियां खंडित करने के आरोपी से आमना - सामना कराने की भाजपाइयों की जिद पर बखेड़ा खड़ा हो गया। पुलिस के इंकार करने पर रसलगंज चौकी पर काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस को डर था कि कहीं आमना - सामना होने पर उसके साथ मारपीट न हो जाए। बाद में कड़ी सुरक्षा में किसी तरह बन्नादेवी थाने में वार्ता कराई गई। इस दौरान उसके चेहरे पर भगवा कपड़ा देख भाजपाई भड़क गए। जब उससे वार्ता हुई तो भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि यह एक साजिश के तहत इन वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने इस दलील पर जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हुए घटनाक्रम की खबर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत से लौटे ही भाजपाइयों को हो गई। इसलिए एक-एक कर मंदिर पर भाजपाई पहुंचने लगे। कुछ ही देर में रसलगंज चौकी पर भीड़ जमा हो गई। जिसमें पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मानव महाजन, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, अमित गोस्वामी, संदीप सिंह जादौन, संजू बजाज आदि काफी संख्या में लोग शामिल थे। वार्ता के बाद भाजपाइयों का उससे आमना सामना कराया गया। इस दौरान उसके चेहरे पर भगवा गमछा पड़ा था। जिस पर ऐतराज जताया गया। हालांकि बाद में वार्ता कर सभी वहां से चले गए।
विज्ञापन

आरोपी ने स्वीकारा, साजिश के तहत कर रहा वारदात
आरोपी से वार्ता के बाद इस घटना पर पूर्व मेयर शंकुतला भारती, मानव महाजन, हिंदू जागरण मंच के पुष्पेंद्र सिंह जादौन, बजरंग बल के गौरव शर्मा, युवा नेता विशाल देशभक्त आदि ने बयान जारी किया है। इन सभी का कहना है कि यह एक गैंग साजिश के तहत काम कर रहा है। दो दिन पहले इसी तरह गांधीपार्क पर हनुमान प्रतिमा छेनी-हथौड़े से क्षतिग्रस्त की गई। पुलिस आरोपी को मानसिक अस्वस्थ करार दे रही है, यह गलत है। आरोपी किसी के इशारे पर काम कर रहा है। जांच में इस पर पुलिस को काम करना चाहिए, ताकि सच उजागर हो सके। पूर्व मेयर ने कहा कि आरोपी से पहले आसानी से बात नहीं करने दी गई। वह स्वीकार रहा है कि किसी तारिक नाम के व्यक्ति के कहने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार का है रहने वाला, पूरा परिवार करता है मजदूरी
पुलिस जांच में उजागर हुआ है कि आरोपी युवक के पिता बिहार में चौकीदारी करते हैं। मां घरों में काम करती हैं। छोटा भाई बाइक रिपेयरिंग करता है। यहां उसका एक भाई सुल्तान रहता है जो राजमिस्त्री है। बहन-बहनोई भी यहीं रहते हैं। वह भी मजदूरी करते हैं। आरोपी एक फैक्टरी में काम करता है। उसने मदरसे में शिक्षा ग्रहण की है। पहले भी एक मजार में घुसकर इसी तरह की हरकत में वह पकड़ा गया था। उस समय भी उसे पीट कर भगा दिया गया था। अब तक की जांच में उसका किसी संगठन या राजनीतिक दल से ताल्लुक सामने नहीं आया है।
ये प्रतिमाएं की गईं क्षतिग्रस्त
मां सरस्वती, बजरंग बली, मां काली, भैरो बाबा, मां दुर्गा, शिव परिवार, राधाकृष्ण, मां गंगा, मां संतोषी, मां केला देवी, राम दरबार, शनि देव, नवग्रह, साईं प्रतिमा आदि।
ऐसे लोगों पर हो कड़ी कार्रवाई:जमीरउल्लाह
पूर्व विधायक जमीर उल्लाह ने कहा है कि जो लोग समाज को बांटने के लिए ऐसी हरकत करते हैं उन पर तगड़ी कार्रवाई हो। पूर्व विधायक का कहना है कि धर्म कोई भी हो, किसी भी धर्म स्थल पर इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इस तरह की हरकत करने वालों की वजह से खुद आपस में बैर न पालें।

शहर में पहले भी एक मानसिक रोगी ने तोड़ी थीं सिलसिलेवार प्रतिमाएं
यह पहला वाकया नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी तरह का घटनाक्रम हुआ था। शहर में दुबे पडाव तिराहा, दुबे पड़ाव चौराहा के अलावा क्वार्सी आदि इलाकों में इस तरह की घटनाएं हुई थीं, जिसमें एक मानसिक रोगी सामने आया। उसे पुलिस ने पकड़ा था।

 रसलगंज स्थित शिव मंदिर में  खंडित माता की मूर्ति।

रसलगंज स्थित शिव मंदिर में खंडित माता की मूर्ति। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed