{"_id":"62e050480b872f130406019d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2968877117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर जंग: सिंचाई के झगड़े में दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला को निर्वस्त्र किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर जंग: सिंचाई के झगड़े में दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला को निर्वस्त्र किया
Wed, 27 Jul 2022 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:06 AM IST
सार
पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने मौके पर पहुंची उनके परिवार की एक महिला को खेत में गिराने के साथ कपड़े फाड़ डाले और निर्वस्त्र कर दिया। महिला के साथ छेड़खानी भी की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव में रजवाहे से सिंचाई के लिए पानी ले रहे अनुसूचित जाति के दो युवकों को दबंगों ने जमकर पीट दिया। उन पर फायर भी झोंका गया। आरोप है कि मारपीट करने वालों ने मौके पर पहुंची इन युवकों के परिवार की एक महिला के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन
बुढ़ासी क्षेत्र के एक गांव के निवासी अनुसूचित जाति के दो चचेरे भाई अपनी बारी आने पर रजवाहे के सरकारी कुलाबे से अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान ठाकुर विनय उर्फ बीलू ने पानी काटकर अपने खेतों में लगाना शुरू कर दिया। इस बात का दोनों चचेरे भाइयों ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर विनय ने गालीगलौज और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। साथ में अपने परिवार के लोगों को बुला लिया। इसके बाद डंडे और फावड़े से दोनों को मारना शुरू कर दिया। लाइसेंसी रायफल से फायर भी झोंका गया जो मिस हो गया।
विज्ञापन
पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने मौके पर पहुंची उनके परिवार की एक महिला को खेत में गिराने के साथ कपड़े फाड़ डाले और निर्वस्त्र कर दिया। महिला के साथ छेड़खानी भी की। चीख-पुकार मचने पर गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनय उर्फ बीलू, कोमल, मनवर और टेनू उर्फ अनुज के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, एससी-एसटी एक्ट, निर्वस्त्र करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
323 आईपीसी (मारपीट )
504 आईपीसी (जानबूझकर अपमानित करना)
354 ख आईपीसी (सार्वजनिक स्थान पर महिला को निर्वस्त्र करने के लिए हमला)
307 (हत्या की कोशिश)
भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के कमजोर लोगों पर उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। महिलाओं के प्रति इस तरह का कृत्य निंदनीय है। मामले में ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे इस तरह की घटना करने वालों को सबक मिले। -हरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष बसपा
घटना आज सुबह पांच बजे की है। खेत गांव से एक किलोमीटर दूर है। उस समय महिलाएं मौजूद नहीं थीं। लेकिन फंसाने के उद्देश्य से इस तरह के आरोप लगाए गए हैं। -कोमल, आरोपी पक्ष का युवक
मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पलाश बंसल, एसपी ग्रामीण, अलीगढ़