फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : दरोगा भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सेंधमारी करने वाला गैंग पंजीकृत

Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बन्नादेवी थाना इलाके के लच्छिमपुर केंद्र पर सेंधमारी के आरोप में एसटीएफ के इनपुट पर गिरफ्तार गैंग अब पंजीकृत कर दिया गया है। एसएसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बन्नादेवी थाना पुलिस ने गैंगस्टर के तहत इस गैंग को मोहन सिंह गैंग के रूप में पंजीकृत किया है। 11 आरोपियों के इस गैंग को डी-84/2022 नंबर से पहचान दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब इनकी आजीवन निगरानी कर सकेगी।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार मेरठ एसटीएफ के इनपुट पर 25 नवंबर 2021 को ऑनलाइन दरोगा भर्ती परीक्षा-2021 में सेंधमारी का इनपुट मिला था। इस पर लच्छिमपुर के महर्षि गौतम इंटर कॉलेज केंद्र के बराबर वाले मकान से गैंग के कुछ लोग और बाद में अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस गैंग ने आगरा में भी यही काम किया था। इस गैंग पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसके तहत गैंग सरगना मोहन सिंह सहित 11 लोगों का गैंग पंजीकृत कर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। नियम के अनुसार डी-नंबर से पंजीकृत गैंग की पुलिस स्तर से आजीवन निगरानी की जाती है। इस गैंग में जो गैर जनपद के आरोपी हैं, उनके गृह थाने को भी सूचना भिजवाई जा रही है, ताकि वहां की पुलिस इनकी निगरानी कर सके।
विज्ञापन

ये हैं पंजीकृत गैंग के सरगना/सरस्य
-मोहन सिंह ग्राम जमुना नगर (नेरा) बलदेव, मथुरा हाल एफ-6 बलदेव आशियाना सिकंदरा आगरा (गैंग लीडर)
-भूरा उर्फ रोहित मदीना कॉलोनी जमालपुर सिया गभाना
-योगेंद्र सिंह नरायनपुर थाना खैर
-प्रदीप नरायनपुर थाना खैर
-दीपक उर्फ जीतू सुरक्षा विहार बन्नादेवी
-राजवीर सिंह गायत्री नगर खैर बाईपास बन्नादेवी
-हिमांशु कुमार कोटा मुरादनगर भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखंड
-योगी चौधरी उर्फ योगेश नरायनपुर थाना खैर
-कुलदीप नरायनपुर थाना खैर
-उमेश नरायनपुर थाना खैर
-बिट्टू भारती जमुना नगर (नेरा) बलदेव मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed