फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए छात्रों ने निकाला मार्च

Wed, 18 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
एएमयू छात्र संघ चुनाव को लेकर बाब ए सैयद पर मार्च निकालते छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मंगलवार को मार्च निकाला। इसके साथ ही हॉस्टल आवंटन, प्रशासनिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अनुशासन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर तीन बजे एएमयू के कैंटीन के पास एकत्र हुए छात्र वीसी लॉज से होते हुए बाब-ए-सैयद पहुंचे। छात्र नेताओं ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ था। अब कोरोना संक्रमण कम हो चुका है और विश्वविद्यालय में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है, तो छात्रसंघ चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एएमयू इंतजामिया को सात दिन में छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी नामित करना चाहिए। ऐसा नहीं हो पाया, तो छात्र आंदोलन करेंगे। छात्रों ने इंतजामिया पर गंभीर आरोप भी लगाए। अनुशासन अधिकारी प्रो. वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने छात्रसंघ कराने की मांग को लेकर मार्च निकालकर सात दिन में चुनाव अधिकारी नामित करने का ज्ञापन उन्हें सौंपा है। उन्होेंने कहा कि छात्रों के ज्ञापन को इंतजामिया को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed