फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : दिन में कोतवाली घेरी, शाम को मडराक थाने में हुई नोकझोंक

Tue, 17 May 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मडराक में थाने में पुलिस से नोकझोंक करते भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दिन में एक तरफ जहां कोतवाली में हंगामा किया, वहीं शाम को मडराक थाने में पुलिस से नोकझाेंक हुई। ये दोनों मामले भाजपा कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं। मडराक में हुए घटनाक्रम में देर रात समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाली में दोपहर में भाजपा महावीरगंज मंडल संजय शर्मा की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने रेलवे रोड के कार्यकर्ता गौरांग तिवारी पर ढकेल संचालक आसिफ द्वारा दर्ज कराए गए लूट के मुकदमे का विरोध दर्ज कराया। बताया कि आसिफ वहां दबंगई व युवतियों से अभद्रता करता है। इसका गौरांग ने विरोध किया तो हाथापाई हुई थी। इस पर उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसको लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक व जमकर बहस हुई। बाद में इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाया कि जांच में लूट का आरोप झूठा पाया गया है। उसकी धारा हटा दी गई है। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई तय होगी। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह के अनुसार सभी को समझाकर संतुष्ट किया गया है। मामले में मारपीट की जांच चल रही है। इस दौरान मानव महाजन, राकेश सहाय, सुभाष सुभानु, विशाल देशभक्त, हर्षद हिंदू, मोनू अग्रवाल, विशाल गुप्ता, शगुन वार्ष्णेय, जितेन्द्र कुमार, रोहन सक्सेना, विनीत ओम वार्ष्णेय, हर्ष आदि पहुंचे।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस संचालक से विवाद पर बखेड़ा
इधर, सोमवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा महानगर से जुड़े बाबरी मंडी बजरिया के रिषभ वाल्मीकि अपने दो दोस्तों संग परिवार में प्रस्तावित एक आयोजन के लिए मडराक क्षेत्र में गेस्ट हाउस बुकिंग के लिए गए थे। उनका कहना है कि जब वे वहां पहुंचे तो उस समय गेस्ट हाउस स्वामी ने परिचय पूछते ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की। एतराज पर मारपीट आमादा हो गया। वह वहां से किसी तरह निकलकर मडराक थाने आए। खबर देकर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता सहित तमाम पदाधिकारियों को बुला लिया गया। उन्होंने थाने पर रिषभ की ओर से तहरीर दी। आरोप है कि इस दौरान फोन किए जाने पर भी काफी देर तक इंस्पेक्टर थाने नहीं आए, जिसे लेकर वहां उनकी इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हो गई। वहां इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। बताया कि वे रिषभ की सूचना पर खुद गेस्ट हाउस गए थे। वहां दूसरे पक्ष ने रिषभ व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। इसी बीच वहां सीओ पहुंच गए। उनके समझाने पर देर रात मसला दोनों पक्षों में समझौते की ओर बढ़ रहा था। इंस्पेक्टर के अनुसार विवाद हुआ था। दोनों में सुलह के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed