{"_id":"6260616fb49cc400056c27b0","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2897396144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : दो पक्षों की मारपीट को धर्म से जोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : दो पक्षों की मारपीट को धर्म से जोड़ने की कोशिश
विज्ञापन
मारपीट के बाद थाना सासनी गेट में सीओ राघवेन्द्र सिंह से शिकायत करते घायल दिनेश चन्द्र।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले सराय काबा में दो पक्षों में मामूली विवाद में हुई मारपीट को धर्म से जोड़कर तूल देने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह हुई इस घटना की खबर पर पुलिस भी हरकत में आ गई। हिंदू संगठनों के नेता भी थाने पहुंच गए और तमाम तरह के आरोप लगाने लगे। मगर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की तो सच्चाई सामने आ गई। मामले में मारपीट के आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सराय काबा निवासी दिनेश कुमार घर के बाहर चबूतरे पर बैठकर सुबह मंजन कर रहा था। इस दौरान वहां से निकल रहे आबिद के पायजामे पर मंजन करते समय कुछ छींटे पड़ गईं। बस इसी बात पर विवाद हो गया। दिनेश का आरोप है कि आबिद व दो-तीन साथियों ने मारपीट कर दी। घर के दरवाजे पर पथराव करने का भी आरोप है। मारपीट में दिनेश के सिर व आंख में चोट आ गई। यह खबर बजरंग दल के भरत गोस्वामी व भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज को लगी तो वह दर्जन भर लोगों संग थाने पहुंच गए। मामले को धर्म से जोड़कर तूल देने की कोशिश की गई और यह अफवाह फैला दी गई कि दिनेश परिवार के साथ घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था, तभी उस पर समुदाय विशेष ने पथराव किया है।
इस अफवाह ने पुलिस के हाथ पांव फुला दिए। आनन-फानन में इंस्पेक्टर सासनी गेट व सीओ प्रथम मौके पर पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। बाद में थाने आकर हंगामा कर रहे हिंदू संगठन व भाजपा के नेताओं को समझाकर शांत किया गया। दिनेश की तहरीर के आधार पर आबिद व उसके तीन साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया और आबिद की गिरफ्तारी कराई गई।
विज्ञापन
सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार, झगड़ा आपसी वजह से हुआ था, जिसे बेवजह गलत तथ्य से धर्म से जोड़ने की कोशिश की गई। मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार किया है।
अब अफवाह फैलाने वाले पुलिस रडार पर
एसएसपी ने दिया सख्त संदेश, रासुका में होगी कार्रवाई
लाउडस्पीकर विवाद थमने के बाद अब तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सख्त संदेश दिया है। साफ कहा है कि अफवाह फैलाने वाले चिह्नित किए जा रहे हैं। लोग अफवाहों पर न ध्यान दें और न किसी अफवाह पर बहकावे में आएं। अफवाह फैलाने वालों को रासुका में कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। इसी तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने से बचने की सलाह दी है। साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है। यहां भी किसी भी स्तर की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ग्रुप एडमिन ऐसे लोगों को तत्काल बाहर कर दें जो आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करते हैं।