{"_id":"625dbd00f4d0731a5228b264","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2895719127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलमपुर में कांशीराम आवासों के ताले तोड़े, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलमपुर में कांशीराम आवासों के ताले तोड़े, दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलमपुर स्थित काशीराम आवासीय योजना में बने एडीए के आवासों के सोमवार को कुछ अज्ञात लोगों ने ताले तोड़ दिए। आरोप है कि उन्होंने इन आवासों पर कब्जा भी कर लिया। पिछले दिनों एडीए के अफसरों ने यहां बने आवासों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाया था। संभावना जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने इन आवासों के ताले तोड़े हैं। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
एडीए ने एलमपुर में काशीराम आवासीय योजना शुरू की है। इस योजना में लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवासों का वितरण किया गया है। इन आवासों पर कुछ लोगों ने बिना आवंटन के ही कब्जा जमा रखा था। शिकायतों के आधार पर पिछले दिनों एडीए ने पुलिस-प्रशासन की मदद से इन अवैध कब्जों को हटवा दिया था। आवासों को कब्जा मुक्त कराने के बाद एडीए ने इन पर ताले जड़ दिए थे। इन तालों को रविवार देर रात में अज्ञात लोगों ने तोड़ डाला और आवासों पर कब्जा कर लिया। सोमवार को एडीए अफसरों को ताले तोड़ने की जानकारी हुई तो एक टीम जांच को मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद इस मामले में थाना बन्नादेवी में तहरीर दी गई है। एडीए के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और अवैध रूप से ताले तोड़कर कब्जा जमाने वालों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है।