{"_id":"623e12c786511378dc4db865","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali287824371","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : टेबल टेनिस में सपना, रजत, बैडमिंटन में निमेष व नेहा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : टेबल टेनिस में सपना, रजत, बैडमिंटन में निमेष व नेहा ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। टेबल टेनिस में सपना, रजत, बैडमिंटन में निमेष और नेहा ने बाजी मारी। बास्केटबॉल में द बाबा टीम प्रथम, ज्यू बाइवलेशन की टीम द्वितीय, महिला वर्ग में द वॉरियर की टीम प्रथम स्थान पर रही। टेबल टेनिस में सपना शर्मा प्रथम, शिवम यादव द्वितीय, रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में रजत प्रथम, अभ्यु ओझा द्वितीय, संचित वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में निमेष गोयल प्रथम, नमन गुप्ता द्वितीय, ललित सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में नेहा चौधरी प्रथम, मनाली वर्मा द्वितीय, अंजलि यादव तृतीय स्थान पर रहीं। शतरंज में हिमांशु प्रकाश प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय, भुवनेश कुमार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दीपमाला भारद्वाज प्रथम, सरस्वती भारद्वाज द्वितीय, धनिष्का तृतीय स्थान पर रहीं। योग में ईशान सिंह, मनीष कुमार प्रथम, कुशाग्र गुप्ता द्वितीय, हिमांशु व शेर मोहम्मद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में शिवानी सक्सेना प्रथम, किरण कुमारी द्वितीय, पिंकी सिंह, कंचन सिंह, सबीहा यामीन तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार शिवानी सक्सेना को दिया गया। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अंजलि को सम्मानित किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि लाजेश कुमारी, विशिष्ट अतिथि सुमित सराफ, प्रबंध समिति के सचिव सीए अतुल गुप्ता ने पुरस्कृत किया। संचालन प्रभारी शाहनवाज खान ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर डॉ. लाल सिंह, शिवेंद्र शाही, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. रोली अग्रवाल, डॉ. वीना उपाध्याय, डॉ. बृजेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।