फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : ईंट से कुचल कर रिश्ते के मामा ने बच्ची को मार डाला

Tue, 08 Mar 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी नौ साल की बच्ची की एक युवक ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी रिश्ते में मृतका का मामा लगता है। देर रात बच्ची का शव हाथरस रोड स्थित लकड़ी की टाल के पीछे पड़ा मिला। दुष्कर्म की आशंका में पुलिस ने स्लाइड सुरक्षित कराई है। पहले हत्या में मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन सोमवार की देर रात पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम नौ साल की बच्ची को उसका रिश्ते का मामा कुरकुरे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद यह बच्ची घर नहीं लौटी। रात में पिता मजदूरी कर घर लौटा तो बेटी को न पाकर तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे बच्ची का शव हाथरस रोड स्थित लकड़ी की टाल के पीछे खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना पर कोतवाल रिपुदमन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल के अनुसार शव देखने से लग रहा है कि ईंट से कुचलकर बच्ची की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

- बच्ची की हत्या के मामले में दुष्कर्म की जांच के लिए स्लाइड संरक्षित कर प्रयोगशाला भेजी गई है। उसकी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी। चूंकि आरोपी बच्ची को एकांत में ले गया था, इसलिए हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा भी मुकदमे में शामिल कराई गई है। -अशोक कुमार सीओ इगलास।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ बच्ची की तलाश में शामिल रहा आरोपी
दो भाई व दो बहनाें के बीच मृतका तीसरे नंबर पर थी। पड़ोस में रहने के कारण वह आरोपी को मामा कहती थी। वह चौथी कक्षा में पढ़ती थी। चार-पांच दिन पहले ही मेरठ स्थित ननिहाल से घर लौटी थी। रविवार की देर शाम बच्ची के लापता होने के बाद जब परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे तो आरोपी भी उनके साथ मौजूद था। वह परिवार वालों को घटनास्थल पर न ले जाकर दूसरे स्थानों पर लेकर घूमता रहा। जब परिवार वाले लकड़ी के टाल के पीछे जाने लगे तो उसने वहां जाने से रोका था। मृतका की बहन ने शाम के समय आरोपी के साथ देखा था और शव मिलने के बाद यह बात उसने परिवार के लोगों को बताई। इस पर मौके पर ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का है और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed