{"_id":"622117b839f7001d6f793231","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2863622182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हाकिम हॉस्पिटल बंद कर संचालक भागा, नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हाकिम हॉस्पिटल बंद कर संचालक भागा, नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खैर रोड पर नादा वाजिदपुर स्थित हाकिम हॉस्पिटल बंद कर संचालक भाग गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हॉस्पिटल पर नोटिस चस्पा कर दिया है। सात मार्च तक स्पष्टीकरण नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
रोरावर क्षेत्र के नादा पुल स्थित हाकिम हॉस्पिटल में बुधवार को ऑपरेशन के दौरान हरदुआगंज के गांव गुरसिकरन की 25 वर्षीय गर्भवती महिला प्रियंका की मृत्यु हुई थी। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। परिजनों द्वारा हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी गई है।
इसकी सूचना मिलने के बाद सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने एसीएमओ डॉ. अमित को मौके पर भेजा। संचालक हॉस्पिटल बंद कर गायब है। संचालक का फोन भी बंद है। अधिकारियों ने हॉस्पिटल के गेट पर नोटिस चस्पा कर सात मार्च तक सभी प्रमाण पत्र एवं पंजीकरण प्रस्तुत करने का समय दिया है अन्यथा की स्थिति में एफआईआर कराने की चेतावनी दी है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि हॉस्पिटल पंजीकृत है। संचालक का फोन नहीं लग रहा है। अखबार में खबर प्रकाशित होने एवं थाना द्वारा सूचना देने के बाद अधिकारी को जांच के लिए भेजा था।