फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : रोडवेज बस न मिलना महिला यात्रियों के लिए बना दुखदायी

Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मसूदाबाद बस अड्डे बस में खिड़कियों से घुसते यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
चुनावी ड्यूटी दे रहीं परिवहन निगम की रोडवेज बसों के चलते रूट पर बसों की संख्या काफी कम हो गई है। जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। गांधीपार्क, मसूदाबाद और सारसौल बस अड्डे पर यात्री घंटों इंतजार करते-करते परेशान हो जाते हैं, लेकिन उन्हें बस नहीं मिलती। जबकि महिला यात्रियों के लिए सफर करना दुखदायी बना हुआ है। आलम यह है कि एक-दो बस अगर आ जाएं तो उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच जाती है। कोई खिड़कियों से चढ़ता है तो महिला यात्री धक्कामुक्की के चलते बस में नहीं चढ़तीं। अगर किसी तरह चढ़ जाएं तो खड़े-खड़े ही सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- दिल्ली जा रहा था। चार घंटे से बस नहीं मिली है। यात्री बहुत हैं। बसों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। खिड़कियों से लोग चढ़ते हैं। बस में चढ़ते समय खौफ रहता है। हाथ पैर टूट गए तो क्या होगा।
विज्ञापन

-प्रेम कुमार, कासगंज
- गुड़गांव बच्चों के पास जा रहे हैं। महिलाएं साथ में हैं। सुबह दस बजे से दोपहर के दो बज गए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ एक बस आई है। महिलाओं के चलते बस में नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेमशंकर, हाथरस
- फरीदाबाद जाना है। दो महिलाएं साथ में हैं, लेकिन उन्हें लेकर भीड़ में चढ़ नहीं पा रहा हूं। तीन घंटे से सारसौल बस अड्डे पर खड़ा हूं। बस की आपूर्ति नहीं है।
- दलवीर सिंह, गंगचोली, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed