फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ : अपशब्द बोलने पर आपस में भिड़े भाजपाई, समझौते का प्रयास जारी

Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आगरा रोड पर जाम लगाकर हंगामा करते व्यापारियों को समझाते इस्पेक्टर। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के पला रोड पर रविवार देर रात गाड़ी हटाने को लेकर अपशब्द बोलने पर भाजपाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी में एक पक्ष ने पूर्व मेयर व उनके गनर पर व्यापारी नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा। हालांकि विवाद के बाद पूर्व मेयर वहां से चली गईं। मगर व्यापारी नेता पक्ष के लोग हंगामा करते हुए आगरा रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। करीब बीस मिनट के प्रयास के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। बाद में देर रात दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। जहां समझौता वार्ता शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

हुआ यूं कि पूर्व मेयर शकुंतला भारती अपनी स्कार्पियो गाड़ी से सुरक्षाकर्मी संग पला रोड पर भाजपा नेता स्वर्गीय नेता वैद्य रूप किशोर राठी के घर घूमने गई थीं। देर रात वे गाड़ी में सवार होकर लौट रही थीं, तभी गली के बाहर उद्योग व्यापार मंडल में खुद को प्रदेश संगठन मंत्री बता रहे अशोक गुप्ता दुकान पर सामान खरीद रहे थे और उनकी स्कूटी सड़क सहारे खड़ी थी। पूर्व मेयर की गाड़ी को निकलने में दिक्कत होती देख किसी ने अशोक गुप्ता से कहा कि स्कूटी साइड कर लो। आरोप है कि अशोक गुप्ता ने पहले अपशब्द बोल दिया। चूंकि पूर्व मेयर की गाड़ी का शीशा उतरा हुआ था। उन्होंने सुन लिया और वे भड़क गईं। अशोक गुप्ता पक्ष का आरोप है कि उन्होंने उतरते ही खुद व उनके अंगरक्षक ने उन्हें पीट दिया। बस यहीं विवाद हो गया। हालांकि अल्प समय में ही पूर्व मेयर वहां से चली गईं।
विज्ञापन

मगर अशोक गुप्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर पर अशोक का भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष बेटा मनीष भी वहां आ गया और तमाम लोग एकत्रित हो गए। इन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सभी लोग एकत्रित होकर आगरा रोड चिरंजीलाल स्कूल पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। खबर पर इंस्पेक्टर सासनी गेट व कुछ ही देर में सीओ प्रथम का काम संभाल रहे सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय भी पहुंच गए। लोगों को समझाकर बीस मिनट के प्रयास के बाद जाम खुलवा दिया। इसी बीच पूर्व मेयर भी थाने पहुंच गईं और इस पक्ष को भी थाने ले जाया गया। हालांकि अशोक गुप्ता ने पहले ही तहरीर लिखकर तैयार रख ली थी। जिसमें स्कूटी में टक्कर मारने और ऐतराज जताने पर पीटने का आरोप था। मगर वहां भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, इलाके के अन्य प्रमुख लोग पहुंच गए। पूर्व मेयर ने जब पूरा वाकया बताया तो बात सुलहनामे पर पहुंच गई। देर रात थाने में सुलहनामा पर वार्ता जारी थी। सीओ तृतीय ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। वार्ता चल जारी है। पूर्व मेयर का कहना है कि स्कूटी सवार खुद नशे में थे। उन्होंने अपशब्द कहे। अगर किसी भी स्तर पर मेरी कहीं गलती हो तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed