फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः ठंड का सितम जारी, शीतलहर से कांपे हाड़

Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
रामघाट रोड बुधवार सुबह कोहरे में होकर गुजरते वाहन सवार। - फोटो : CITY OFFICE
जिले में शीतलहर के कारण ठंड का सितम जारी है। कोहरे के कारण बुधवार सुबह दृश्यता कम रही। दोपहर में धूप निकलने से कोहरा छट गया। लेकिन शाम में कोहरा फिर छा गया। शीतलहर से लोगों के हाड़ कांप गए। सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त नजर आया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं सर्दी में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रही। बुधवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दोपहर में करीब एक बजे धूप निकलने के बाद कोहरा थोड़ा कम हुआ। धूप की तपिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम को कोहरा फिर छा गया। ठंड की वजह से सुबह 11 बजे होने वाले नामांकन भी घंटों देरी से हुए। बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ रही। लोग जैकिट, टोप, दस्ताने खरीदते नजर आए। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की मानें तो अभी 26 जनवरी तक ठंड का मिजाज ऐसा ही रहेगा। डाक्टरों ने सांस, हार्ट रोगियों को गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed