फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी

Mon, 17 Jan 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सासनी गेट पर अलवा के सहारे बैठके लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पिछले कई दिनों से मौसम ने अचानक करवट ली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। लेकिन दिन ढलते ही शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह शीतलहर ने लोगों पर सितम ढहाया। लोग अपने घरों में ही कैद रहे। दोपहर 12 बजे धूप निकली। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम को शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री व अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सात किमी प्रति घंटा रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। शहर के मामू भांजा मार्केट में ठंड के चलते हीटर, रूम हीटर, हॉट ब्लोअर आदि की मांग बढ़ी है। कोयले के दामों में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed