{"_id":"61e1c9d057edfb43d343ec59","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2831000111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोहरे की चादर से ढक गया शहर, शीतलहर से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोहरे की चादर से ढक गया शहर, शीतलहर से बढ़ी ठंड
रामघाट रोड पर छाया रहा कोहरा।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
जनवरी का दूसरा हफ्ता खत्म होने के साथ ही कोहरे और शीतलहर ने शहर में ठंड बढ़ा दी। शुक्रवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर से ढक गया। दिसंबर में सर्दी शुरू होने के बाद करीब डेढ़ माह बाद ऐसा कोहरा देखने को मिला। कोहरे के साथ सर्दी में गलन ने भी तड़का लगा दिया, जिससे ठंड और अत्यधिक हो गई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो तीन दिन तक कोहरा जारी रहेगा। वहीं कोहरे और शीतलहर से बनी गलन ने तापमान भी गिरा दिया। सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस तो ली, लेकिन दिन ढलते- ढलते शीतलहर और गलन ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक कोहरा जारी रहेगा। ठंड में भी इजाफा होगा। ठंड की वजह से लोग जरूरी कामों से ही अपने घर से बाहर निकले। शहर में आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। लोगों ने दिन छुपते ही अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बाजार में भी लोगों की भीड़ भी आम दिनों के मुकाबले कम देखने को मिली। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। चाय व कॉफी की दुकानों पर सुबह से शाम तक काफी भीड़ रही। डॉक्टरों की सलाह है कि ऐसी ठंड में लोग थोड़ा एहतियात बरतें। पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।