फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः लोहड़ी जलाई, गिद्दा-भांगड़ा कर मचाया धमाल

Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महावीर पार्क स्थित वृंदावन धाम के लोहड़ी मनाती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
पंजाबी समाज ने बृहस्पतिवार को धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते गुरुद्वारों में सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। सुबह अरदास के साथ संगत बैठी, जिसमें जत्थेदारों ने भजन-कीर्तन कर गुरुवाणी सुनाई। शाम को लोगों ने अपने घरों और मोहल्लों में लोहड़ी जलाकर गिद्दा भांगड़ा किया और धमाल मचाया। सबसे ज्यादा उत्साह नई शादी वाले जोड़ों और पहली संतान वाले दंपतियों में देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां दीं।
विज्ञापन

लोहड़ी के अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह से ही पंजाबी समाज में खासा उत्साह था। सुबह लोग गुरुद्वारों में पहुंचे और कीर्तन में भाग लिया। अरदास लगाकर अपने घरों को रवाना हुए, जबकि दोपहर में लोगों ने अपने घर, कालोनी, अपार्टमेंट में सामूहिक रूप से लोहड़ी के लिए लकड़ियों के ढेर तैयार किए। उपले डालकर शाम को लोहड़ी जलाई गई। सुंदर-मुंदरिए होए, तेरा कौन बेचारा होए, दुल्हा भट्टा वाला हो.. जैसे गीत गाकर महिलाओं ने लोहड़ी मनाई। युवाओं के साथ नव दंपतियों और पहली संतान वाले दंपतियों ने ढोल नगाड़ों पर जमकर गिद्दा-भांगड़ा किया। आपसी भाईचारे और खुशी के प्रतीक कहे जाने वाले लोहड़ी पर लोगों ने एक-दूसरे से तिल, गुड़, रेवड़ी, पॉपकार्न, मूंगफली आदि साझा कीं।
विज्ञापन

देर रात तक महिलाएं-पुरुष और बच्चे संगीत में झूमते रहे। बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारे में कोरोना के चलते कोई सामूहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ। सुबह अरदास लगी, जबकि शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। प्रधान हरविंदर सिंह ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के चलते लगातार दूसरे साल गुरुद्वारों में सामूहिक कार्यक्रम को स्थगित रखा गया है। देहलीगेट स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। भगत सिंह भगवासिया ने बताया कि गुरुद्वारों में कोरोना के चलते सामूहिक आयोजन नहीं किया। मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी के साथ शबद-कीर्तन का आयोजन किया गया, जबकि दिन भर लोगों के यहां विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिल और रेवड़ी की जमकर हुई बिक्री
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के चलते बृहस्पतिवार को रेवड़ी, गजक, तिल आदि की जमकर बिक्री हुई। मूंगफली, गजक, चिक्की मूंगफली भी लोगों ने खूब खरीदी। शहर की विभिन्न सड़कों पर एक किनारे लगीं ढकेलों से लेकर ब्रांडेड शोरूमों तक लोहड़ी और मकर संक्रांति को लेकर लोगों ने खरीददारी की। इसके अलावा एक दूसरे को उपहार देने के लिए गिफ्ट भी लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed