{"_id":"61df2fca787bb31a07638c0d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali282960850","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावः जिले में कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावः जिले में कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव 2022 की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ होगी। कड़ी सुरक्षा के मध्य 14 से 21 जनवरी तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन हो सकेंगे। बृहस्पतिवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी। नामांकन करने के लिए आने वाले प्रत्याशियों की गाड़ियों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया जाएगा। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ पैदल ही नामांकन कक्ष तक पहुंच सकेंगे। इस दौरान जुलूस आदि पर पाबंदी रहेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि नामांकन के लिए विधानसभा वार व्यवस्था की गई है। एक प्रत्याशी अधिकतम चार सेटों में पर्चा दाखिल कर सकेगा। प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्याशी के अलावा उसके प्रस्तावकों और अधिवक्ता को ही नामांकन कक्ष में प्रवेश मिल सकेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आरओ व एआरओ नियुक्त किए गए हैं। वे सभी प्रत्याशियों से जांच-पड़ताल के बाद नामांकन पत्र भरवाएंगे। सभी नामांकनों का हर दिन का डेटा आनलाइन अपलोड भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की गाड़ियां नामांकन कक्ष से 100 मीटर दूर ही रुकवा दी जाएंगी। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ पैदल ही कलक्ट्रेट में प्रवेश करेंगे। 100 मीटर के दायरे में तस्वीर महल, एएमयू सर्किल व शमशाद मार्केट की ओर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होना है।
ये है जिले में चुनाव का कार्यक्रम
नामांकन : 14 जनवरी से 21 जनवरी
जांच : 24 जनवरी
नाम वापसी : 27 जनवरी
मतदान : 10 फरवरी
मतणगना : 10 मार्च
यहां होंगे नामांकन
विधानसभा क्षेत्र खैर : एडीएम प्रशासन न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र बरौली : एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र अतरौली : अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र छर्रा : अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र कोल : एडीएम सिटी न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र शहर : सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय
विधानसभा क्षेत्र इगलास : डीएम न्यायालय
जिले की स्थिति
कुल विधानसभा क्षेत्र-सात
कुल मतदाता-2764934
पुरुष मतदाता-1472833
महिला मतदाता-1291930
अन्य-171
कुल मतदान केंद्र-1629
कुल मतदेय स्थल-3117
प्रवक्ताओं को बताए ईवीएम एवं वीवी पैट के तकनीकी पहलू
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को गांधी सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुदेशक राजकीय आईटीआई शाहबुद्दीन ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रवक्ताओं को जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के रूप में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया। उन्हें ईवीएम एवं वीवीपैट के तकनीकी पक्ष की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पहली कड़ी है। ऐसे में ईवीएम एवं वीवीपैट के सभी तकनीकी पक्षों का गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।अगर किसी को कोई शंका या समस्या हो तो उसका प्रशिक्षण के दौरान ही निराकरण करा लें।
विज्ञापन
प्रभारी मास्टर ट्रेनर्स केडी राजपूत ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र की प्रथम पारी में राजकीय आईटीआई के 10 एवं धर्म समाज महाविद्यालय के 28 प्रवक्ताओं को मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रथम पाली में डीएस कॉलेज के तीन प्रवक्ता अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में राजकीय आईटीआई के 10 व श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के 26 प्रक्ताओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। इसमें एसवी कालेज के 05 प्रवक्ता गैरहाजिर रहे। उन्होंने अनुपस्थित प्रवक्ताओं को निर्देशित किया कि वह प्रशिक्षण सत्र के दूसरे दिन 13 जनवरी को किसी भी पारी में अपना प्रशिक्षण पूर्ण करें। ब्यूरो