फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः बसपा-कांग्रेस और रालोद में दावेदारों की स्क्रीनिंग पूरी, बस घोषणा बाकी

Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
चुनावी दौर में टिकटों का इंतजार बेहद बेसब्री का काम है। जिले में पहले चरण में चुनाव होना है। अभी तक बसपा की दो सीटों को छोड़कर किसी दल से किसी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं हैं। खुद दावेदार, समर्थक और मतदाता इन घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सूत्र बताते हैं कि बसपा, कांग्रेस व रालोद में स्क्रीनिंग का काम पूरा हो गया है। बस घोषणा बाकी है। हां, सपा व भाजपा में अभी कम से कम इस सप्ताह के अंत तक टिकटों की घोषणा का इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

बसपा : जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह बताते हैं कि हमारी पांच सीटों पर नाम फाइनल कर दिए गए हैं। अब उनकी घोषणा खुद पार्टी मुख्यालय स्तर से होनी है। देरी की कोई विशेष वजह नहीं है। उम्मीद है कि मंगलवार या बुधवार को हाईकमान स्तर से सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। हमें बूथ लेवल पर काम शुरू करने का निर्देश मिला है। हमने अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रालोद : जिलाध्यक्ष चौ.कालीचरण सिंह कहते हैं कि हमारे मुखिया ने इशारा कर दिया है। हम तीन सीटों यानी खैर, इगलास व बरौली पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे मुखिया ने भी आवेदनों और दावेदारों की स्क्रीनिंग कर ली है। उनके स्तर से घोषणा होनी है। बरौली से सात, इगलास से 22 व खैर से 11 आवेदन पहुंचे हैं। इगलास व खैर में एससी दावेदार उतारा जाएगा। बरौली पर पहली प्राथमिकता धनगर, दूसरी में ब्राह्मण, तीसरी में लोधी और चौथी में मुसलिम भी हो सकता है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, हमें इशारा कर दिया गया है कि आप लोग चुनाव की तैयारी में जुटें। उम्मीद है कि बुधवार या बृहस्पतिवार तक टिकट घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस : कांग्रेस खेमे में सभी काम पूरे हो गए हैं। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह कहते हैं कि किसी भी वक्त टिकटों की घोषणा हो सकती है। बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार है। हमारे यहां सातों सीटों पर चुनाव लड़ना है। सभी पर दावेदार तय हैं। बस घोषणा का इंतजार है।
सपा : सपा खेमे में चार सीटों पर चुनाव लड़ना तय है। इनमें सबसे ज्यादा दावेदार कोल, उसके बाद शहर, छर्रा और सबसे कम अतरौली पर हैं। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव का कहना है कि वैसे तो हाईकमान के पास आवेदन बंद लिफाफों में मौजूद हैं। उनकी ओर से ही टिकट घोषणा की जाएगी। संकेत हैं कि 14 तक टिकट घोषणा हो जाएंगी। अभी भी आवेदन सपा मुखिया से मिलने जा रहे हैं। सपा मुखिया उनसे मुलाकात भी कर रहे हैं।
भाजपा : भाजपा में प्रदेश स्तर पर चुनाव समिति की बैठक हो गई है। अब पैनल केंद्र समिति के समक्ष पहुंचेगा। वहां इस पर निर्णय होगा। इसी कड़ी में केंद्र कमेटी के इशारे पर कुछ नेताओं ने भी डेरा डाल रखा है। यहां से फीडबैक रिपोर्ट दी जा रही है। जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह इतना ही कहते हैं कि हम अपना काम कर रहे हैं। टिकटों की घोषणा इस सप्ताह के अंत तक संभव है।

भीतरघात /विरोध से बचने को अंत समय में घोषणा के संकेत
रालोद, भाजपा व सपा तीन दल ऐसे हैं, जिनमें हर सीट पर कई कई प्रबल दावेदार हैं। इनमें टिकटों की घोषणा में देरी की वजह भीतरघात या विरोध से बचना माना जा रहा है। संकेत हैं कि ऐन वक्त पर ये दल टिकटों की घोषणा करेंगे। ताकि अंत समय में किसी तरह का विवाद न खड़ा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed