फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सरकारी हाल.. 218 मिले गैरहाजिर

Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की मनमानी का रवैया मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान खुलकर सामने आ गया। सुबह 11 बजे बाद भी कार्यालयों में कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। फरियादी/आवेदक परेशान हो रहे थे। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने डीएम को इस मामले से अवगत कराया। डीएम ने शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव कार्मिक को निरीक्षण आख्या की विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। अनुपस्थित कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इसके साथ ही डीएम ने तत्काल प्रभाव से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल द्वारा किया गया। वहां पर 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण भी उन्होंने किया। वहां पर भी 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उप संभागीय कृषि अधिकारी कोल कार्यालय के दो कर्मचारी और भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण एसडीएम कोल अनीता यादव ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यालय में पंजीकृत 41 कर्मचारियों में से 19 मौके पर अनुपस्थित पाए गए। साथ ही पांच कर्मचारी आपातकालीन अवकाश पर थे। कोषागार का निरीक्षण एसएलएओ संजीव ओझा ने किया। वहां पर 35 में से 2 अनुपस्थित पाए गए। पीडी डीआरडीए ने विकास भवन का निरीक्षण किया, जिसमें पिछड़ा वर्ग कार्यालय में 2, समाज कल्याण में 4, डीआरडीए में 1, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के 2, पशुपालन के 3, पंचायत राज के 5, जिला समाज कल्याण विकास के 2, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के 7, नेडा के दो, डीपीओ के 2, मनरेगा सेल के 1, सहकारिता कार्यालय के 3, डीएसटीओ के 1, जिला विकास कार्यालय के 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगर निगम पहुंचे एडीएम प्रशासन डीपी पाल को मुख्य कार्यालय में 8, सहायक नगर आयुक्त के यहां के 3, जन सूचना कार्यालय का 1, नजूल कार्यालय में 5, पेंशन अनुभाग में 3, स्वास्थ्य विभाग में 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जलकल कार्यालय में 1 और गृहकर में 11 और निर्माण विभाग में 7 कर्मचारी नहंी मिले। वाणिज्य विभाग व सेवा भवन में 1-1 कर्मचारी अनुपस्थित थे। एसीएम प्रथम को अधीक्षण अभियंता विद्युत के कार्यालय में 10 व अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-2 ग्रामीण के कार्यालय में 6 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस 39 कर्मचारी अनुपस्थित
अलीगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का भी कुछ ऐसा ही हाल है। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ठीक 10 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंच गए। सुबह 10.10 बजे सीएमओ ऑफिस में रजिस्टर मंगाकर हाजिरी की जांच की तो 39 कर्मचारी बिना किसी सूचना के गायब थे। संविदा के 29 में से 12, स्थाीय कर्मचारियों में 56 में से 21 कर्मचारी तथा डीपीएम यूनिट के संविदा कर्मचारियों में 7 में से 6 अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बीएसए कार्यालय में एक दर्जन गैरहाजिर मिले
अलीगढ़। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बीएसए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें एक दर्जन से अधिक कर्मचारी अनुपस्थ्ति ?मिले। निरीक्षण में प्रधान लिपिक अनिल शर्मा, वरिष्ठ लिपिक अजयपाल सिंह, वरिष्ठ लिपिक विजेंद्र सिंह, परिचारक विष्णु कुमार, जगवीर सिंह व सर्व शिक्षा अभियान का पूरा स्टाफ अनुपस्थित रहा। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed