{"_id":"5e4ee4998ebc3ef2b301053d","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali227238522","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक संतुलन खो चुके हैं सीएम योगीः संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक संतुलन खो चुके हैं सीएम योगीः संजय सिंह
विज्ञापन
संजय सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के 15 हजार छात्र शहर को जला देना चाहते थे, जैसी बातें कहने से साफ है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वह तथ्यों से भी ठीक से परिचित नहीं हैं। यह बात राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्ट्रैची हाल परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही अरविंद केजरीवाल माडल लागू किया जाएगा। इसी के आधार पर जनता के बीच में जाया जाएगा। हमारे विधायक और मंत्री यूपी में जनता के बीच जाएंगे। हमारे 17 विधायक और पांच मंत्री हैं उनको हम जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में चल रहे धरने को हटाने में दिल्ली की पुलिस और केंद्र सरकार सक्षम है। हमारे हाथ में न दिल्ली की पुलिस है, न कानून व्यवस्था है। केंद्र सरकार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने शिक्षा का भी बजट कम किया है। स्वास्थ्य का बजट भी कम किया है। बैंकों में जमा आम आदमी के पैसे को लेकर पूंजीपति भाग गया है। वास्तविक मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने जनता से कहा कि अगर उन्हें लगता है दिल्ली सरकार ने काम किया है तो वह उन्हें वोट दें, अगर जनता को लगता है दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया है तो वह उन्हें वोट न दें।