{"_id":"5e372deb8ebc3e4b0e4c9552","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali2256414189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापते समय आग में गिरा सफाईकर्मी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापते समय आग में गिरा सफाईकर्मी, मौत
विज्ञापन
राजू का फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कार्यालय में रविवार सुबह एक सफाई कर्मचारी का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शनाख्त कर परिवारीजनों को बुलाया। परिवार वालों के मुताबिक सफाई कर्मी शराब पीने का आदी था। संभावना है कि नशे की हालत में आग में गिरने से उसकी मौत हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सासनी गेट थाना क्षेत्र के समना पाड़ा का रहने वाला 45 वर्षीय राजू पुत्र दामोदर वाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मी था। वार्ड-4 में तैनात था। अधिकांश तौर पर वह बारहद्वारी कार्यालय पर ही रहता था। वाकया सुबह आठ बजे करीब का है। कार्यालय के पास से गुजरते कुछ लोगों को अधजला शव दिखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इलाके के लोगों की शनाख्त के आधार पर राजू के परिवारीजनों को सूचना दी। परिवारवालों के मुताबिक शनिवार शाम को वह कार्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था। पहले तो पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर देख रही थी। मगर, मृतक के तहेरे भाई ने बताया कि वह नशे का आदी था।
संभावना है कि नशे की हालत में तापते समय आग में गिरने से उसकी मौत हुई है।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर्फ आग से झुलसने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। शरीर पर किसी तरह की कोई चोट का निशान नहीं है। परिवार वालों ने किसी भी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप से इंकार किया है। मृतक दो बेटों और एक बेटी का पिता था।