फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khalsai Nagar Kirtan expresses the wave of social harmony in aligarh

प्रकाशोत्सवः नगर कीर्तन में सामाजिक समरसता की बयार, शोभायात्रा में दिखा उत्साह

Mon, 20 Jan 2020 03:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
Khalsai Nagar Kirtan expresses the wave of social harmony in aligarh
नगर कीर्तन - फोटो : अमर उजाला

गुरु गोविंद सिंह महाराज के 353वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समाज द्वारा पंच प्यारों की सरपरस्ती और गुरु ग्रंथ साहिब की छत्र छाया में देहलीगेट प्राचीन गुरुद्वारे से नगर कीर्तन (शोभायात्रा) निकाला गया।

विज्ञापन


शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, विवेक सारस्वत, मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, संदीप चाणक्य, पार्षद नरेंद्र सैनी, सरदार मक्खन सिंह, मुकेश राजपूत, अशोक चौधरी ने किया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में गतका पार्टी और जत्थों ने करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। नगर कीर्तन में जहां बड़े, बुजुर्गों ने सहभागिता की। वहीं, छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न कीर्तनी जत्थों में हिस्सा लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। नगर कीर्तन में लंगर भी अटूट चलते रहे। नगर कीर्तन का शहर के लोगों ने विभिन्न जगहों पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन में पंजाब का मशहूर बैगपाइपर बैंड अमरोहा की गतका पार्टी, निशान ए खालसा के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने कीर्तन जत्थे में भाग लिया। महिला-पुरुष गुरु ग्रंथ साहिब की झांकी से पहले सोहनी सेवा करते चल रहे थे। प्रधान अमरजीत सिंह खालसा, सेक्रेटरी सुरेश बागड़ी, कोषाध्यक्ष हरजीत सिंह छावड़ा ने हरी झंडी दिखाई। लगभग एक किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन में सिख समाज सहित अन्य समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया। इसके चलते जहां-जहां होकर नगर कीर्तन गुजरा। वहां-वहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

साथ ही करतब देखकर दर्शक रोमांचित हुए तो लंगर प्रसादी खाकर आनंद लिया। कीर्तनी जत्थों से संगत निहाल हुई। छोटे-छोटे बच्चे चट्टे, बैंड बजाते और कीर्तन करते हुए चल रहे थे। ड्रोन के सहारे पुष्पवर्षा हुई तो पूरे शहर में लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों, घरों के बाहर स्वागत किया। गुरु ग्रंथ साहिब का आशीर्वाद लिया।

आरएसएस ने शंखनाद कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मानव उपकार संस्था ने पत्थर बाजार, डॉ. भीमराव आंबेडकर भदईराम धर्मशाला सहित विभिन्न जगह लोगों ने लंगर, फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस मौके पर नरेंद्र सिंह, हरमीत सिंह, मनोज भीलवारा, हरदयाल सिंह खालसा, राजू सांवरिया, अतर सिंह, अमर सिंह भीलवारा, भगवान सिंह, कवेंद्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह सांवरिया, भजन सिंह, संजय भीलवारा, दीप सिंह, विपिन सिंह, भगत सिंह, कमल किराड़, हरभजन सिंह सचदेवा, गुरदीप सिंह, बॉबी गोयला, गुरनाम सिंह, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, पवन भीलवारा, हरपाल सिंह राजपाल, अनमोल सिंह जुनेजा, प्रकाश सिंह छावड़ा, हरदीप सिंह जुनेजा, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह, अजीत सिंह पहाड़िया, संजू पहाड़िया, साधू सिंह आदि मौजूद रहे।


जाम की बनी रही स्थिति
नगर कीर्तन के चलते यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन तथा भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रतिबंध कर रखा था। इसके बावजूद शहर में दो पहिया, ई-रिक्शा के चलते जगह जगह जाम लगा। शोभायात्रा जहां-जहां होकर निकली। वहां से जुड़े वैकल्पिक मार्ग पर लोगों ने घंटों का समय बिताया। शोभायात्रा के गुजरने के बाद ही लोग जाम से निकल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed