फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

रघुराज सिंह को फिर मिली फोन पर धमकी

Sat, 18 Jan 2020 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह को फिर से फोन पर धमकी मिली है। फोन उस समय आया, जब वह एटा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि मंच पर बैठे थे और उनके बगल में एटा के जिलाधिकारी और एसएसपी भी बैठे थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है। रात 11 बजकर 13 मिनट पर लगातार दो फोन उसी नंबर से आए। धमकी भरे अंदाज में बात की। उन्होंने डीएम और एसएसपी को इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह शुक्रवार को एटा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के दौरान ही उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति गाली-गलौज की भाषा में बात कर रहा था तो उन्होंने फोन अपनी पीआरओ को दे दिया। रघुराज सिंह ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके (रघुराज सिंह) अतिरिक्त गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दी गई है। उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रघुराज सिंह के पास 14 जनवरी को भी फोन आया था, जिसमें उनके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सप्ताह के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय रघुराज सिंह लखनऊ में थे और थाना हजरतगंज में एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरता
रघुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने फोन करने वाले से कह दिया कि ठाकुर हूं, गीदड़ भभकी से नहीं डरूंगा। अखंड भारत बनाएंगे। सामने आओ। रघुराज सिंह ने बताया कि फोन कहां से आ रहा है अभी स्पष्ट नहीं है। उनके ट्रू कॉलर पर हंगरी एवं ब्राजील आ रहा है। 15 जनवरी को एसएसपी अलीगढ़ ने चेक किया तो बेल्जियम आ रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में लखनऊ में एफआईआर दर्ज हो चुका है। इसलिए फिर से एफआईआर नहीं करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed