फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

कांग्रेस नेता की कार पर हमला, फायरिंग-पथराव

Wed, 25 Dec 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कांग्रेस नेता विनोद पाण्डेय की कार पर हमला । - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय की कार पर बुधवार देर शाम नशे में धुत कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला बोल दिया। सारसौल बाईपास पर यह घटना उस समय हुई, जब विनोद पांडेय अपने साथी संग लखनऊ जा रहे थे। तभी चार-पांच अज्ञात लोगों ने गाड़ी रोककर बेवजह नशे में पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया और जब ऐतराज जताया तो तमंचे से फायर कर दिया। हालांकि, इस हमले में वह और उनके साथी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। तहरीर के बाद विनोद पांडेय लखनऊ रवाना हो गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

न्यू अशोक नगर निवासी कांग्रेस नेता विनोद पांडेय अपने साथी नीरज पचौरी व मनोज कुमार संग कार से लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी मनोज चला रहा था। वह जैसे ही सवा आठ बजे घर से निकलकर सारसौल बाईपास पर पहुंचे, तभी पेट्रोल पंप के पास अचानक चार-पांच युवक उनकी गाड़ी के आगे आ गए और बेवजह गाड़ी रोककर पत्थर फेंककर मारा। जब अंदर से इस पर विरोध जताया तो युवकों में से एक ने फायर कर दिया। इससे गाड़ी में चीख पुकार मच गई और मौके पर भी अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर पर पुलिस भी आ गई। मगर तब तक हमलावर इधर उधर हो गए। बाद में थाना बन्नादेवी जाकर मामले में तहरीर दी गई है। इसमें बेवजह बिना किसी रंजिश के अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इधर, विनोद पांडेय लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed