{"_id":"5dd1a9a68ebc3e5497073a79","slug":"aligarh-news-aligarh-news-ali219048459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने पर बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट- छिनैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक टकराने पर बजरंग दल कार्यकर्ता से मारपीट- छिनैती
विज्ञापन
बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने थाने में साथ में पूर्व मेयर शकुंतला भारती, गौरव शर्मा व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर की ऊपरकोट कोतवाली इलाके की सब्जी मंडी में रविवार रात को बाइक-स्कूटर टकराने के विवाद में बजरंग दल के महानगर सह गौरक्षा प्रमुख से कुछ लोगों ने मारपीट कर रुपये छीन लिए। जैसे-तैसे जान बचाकर भागे कार्यकर्ता ने अपने साथियों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर शकुंतला भारती सहित पहुंचे बजरंगियों ने कोतवाली में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नाराजगी जताई। चूंकि मारपीट का आरोप गैर समुदाय के लोगों पर था, इसलिए पुलिस भी सांसत में आ गई। फिलहाल, पुलिस ने कार्यकर्ता की तहरीर लेकर घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
वाकया शाम करीब सात बजे का है। बजरंग दल के महानगर सह गौरक्षा प्रमुख गौरव माहेश्वरी निवासी जयगंज, सासनी गेट अपनी परचून दुकान का सामान लेने कनवरी गंज पहुंचे थे। गौरव के मुताबिक वहां से सब्जी मंडी होते हुए लौटते समय एक युवक ने स्कूटर में पीछे से बाइक से टक्कर मार दी। विरोध किया तो मारपीट कर दी। इलाके के अन्य दुकानदार भी उसके समर्थन में आते हुए मारपीट करने लगे। मौके पर स्कूटर छोड़ भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद साथियों व पुलिस को सूचना दी गई।
आरोप है कि साथियों के आने पर वापस स्कूटर लेने घटनास्थल पहुंचे तो दुकानदार फिर से मारपीट पर उतारू हो गए और गाली-गलौज करने लगे। जेब से करीब छह सौ रुपये भी छीन लिए। इस मामले में थाना पुलिस को अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार सभी आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। फुटेज मिलते ही हमलावरों की शिनाख्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
थाने पर खूब हुआ हंगामा
गौरव माहेश्वरी के साथ मारपीट की सूचना पर पहुंची भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती, संजय गोयल, राजेंद्र शर्मा, निखिल माहेश्वरी, गौरव शर्मा, विशाल देशभक्त आदि के नेतृत्व में बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा काटा। पुलिस से मौके पर चल दुकानदारों को हिरासत में लेने की मांग करने लगे। इस पर इंस्पेक्टर ने उनको फुटेज एवं तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।