फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh new bus stand built near the airport

Aligarh News: एयरपोर्ट के पास बनेगा नया बस स्टैंड, परिवहन विभाग को जमीन आवंटित

Thu, 28 Aug 2025 04:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 04:02 PM IST
सार

स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भी भूमि की मांग की गई है। डीएम संजीव रंजन ने प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि आवंटन को लेकर पशुधन एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Aligarh new bus stand built near the airport
रोडवेज बस स्टेंड - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ एयरपोर्ट के पास जल्द ही एक नए बस स्टैंड का निर्माण होने वाला है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 27 अगस्त को पनैठी-अलहदापुर के बीच 0.855 हेक्टेयर भूमि परिवहन विभाग को आवंटित कर दी है।

विज्ञापन


पिछले कई महीनों से इस बस स्टैंड के लिए प्रक्रिया चल रही थी, जिस पर अब अंतिम मुहर लग गई है। डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि इस भूमि का उपयोग सिर्फ बस स्टैंड बनाने के लिए ही किया जाएगा। अब परिवहन विभाग इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजेगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भी भूमि की मांग की गई है। डीएम संजीव रंजन ने प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज और लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि आवंटन को लेकर पशुधन एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महुआखेड़ा-गुरुसिरकन में पशुधन विभाग की 52.25 हेक्टेयर खाली पड़ी भूमि का उपयोग करने की अनुमति मांगी है। डीएम ने अनुरोध किया है कि इस जमीन पर लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र और स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा सकता है, इसलिए इन प्रोजेक्ट्स के लिए अनापत्ति प्रदान की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed