{"_id":"5edf95e98ebc3e42e04eb424","slug":"aligarh-neighbors-handling-the-children-of-corona-positive-couple-city-office-news-ali235692821","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़़ : कोरोना पॉजिटिव दंपती के बच्चों को संभाल रहे पड़ोसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़़ : कोरोना पॉजिटिव दंपती के बच्चों को संभाल रहे पड़ोसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : CITY OFFICE
यूसुफ गंज के परचून कारोबारी और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित होने और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने के बाद उनके 6 व 8 साल बच्चे अकेले पड़ गए थे। नाते-रिश्तेदार भी मदद से कतरा रहे थे। ऐसे में पड़ोसी मानवता दिखाते हुए दोनों बच्चों को संभाल रहे हैं।
यूसुफ गंज के 42 वर्षीय परचून कारोबारी एवं उनकी 38 वर्षीय पत्नी गत दिनों कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। व्यवसायी की अंबागंज में दुकान है। पति-पत्नी अतरौली स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती है। उनके दो बच्चे हैं। एक की उम्र करीब 6 वर्ष व दूसरे की 18 वर्ष है। माता-पिता के अस्पताल में जाने के बाद बच्चों को लेकर सभी चिंतित थे। नाते-रिश्तेदार बच्चों को अपने पास रखने से हिचक रहे हैं। ऐसे समय में पड़ोसी आगे आए हैं। जिस बिल्डिंग में संक्रमित दंपती रहते हैं, उसी में विधायक संजीव राजा का निवास है। इसके अलावा चार-पांच परिवार और वहां पर रहते हैं। संजीव राजा के परिजन के अतिरिक्त आसपास रहने वाले कपड़ा व्यवसायी विनोद कुमार, दवा कारोबारी पंकज गुप्ता, पाइप व्यवसायी लक्ष्मण प्रसाद एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आलोक शिवाजी के परिवार के सदस्य बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। नाश्ता, खाना से लेकर दूध तक का कर रहे हैं। सोमवार को दोनो बच्चों का नमूना लिया गया है। भाजपा विधायक संजीव राजा कहते हैं कि मां-पिता के आने तक बच्चों का वे लोग ध्यान रखेंगे।
सामाजिक दूरी जरूरी लेकिन मानसिक रूप से रहे एक : स्वीटी
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी कहते हैं कि कोरोना वायरस महामारी से समाज में हम आपस में भय बस दूरियां स्थापित कर रहे हैं। भविष्य के लिए चिंता का विषय है। वर्तमान में हम संवेदनशीलता खोेते जा रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। एकजुटता से ही महामारी से निपटना संभव है। सभी को संकल्प लेना चाहिए कि वर्तमान में हम सामाजिक दूरी बनाएंगे लेकिन मानसिक रूप से एक-दूसरे के निकट रहेंगे।