फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Nag Devta worshiped at home on Nag Panchami

अलीगढ़ : नाग पंचमी पर घर घर पर हुई नाग देवता की पूजा

Sun, 26 Jul 2020 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Nag Devta worshiped at home on Nag Panchami
श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी दूध चढ़ाते श्रद्धालु। - फोटो : CITY OFFICE
नाग पंचमी पर घर घर नाग देवता के स्वरूपों की पूजा हुई। लोगों ने विधिवत अनुष्ठान किये। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार सामूहिक आयोजन देखने को नहीं मिले। शिव मंदिरों में जाकर लोगों ने पूजा अर्चना कर परंपरा निभाई। इस दिन लोगों ने सर्प दर्शन भी किये।
विज्ञापन

नाग पंचमी पर इस बार अचलेश्वर और खेरेश्वर मंदिर पर आने वाले भारी संख्या में सपेरे नहीं आये। शहर में घर घर सपेरे पहुंचे, लेकिन उनकी संख्या भी काफी कम रही। कोरोना का प्रकोप व लॉकडाउन के कारण ऐसा हुआ। काल सर्प योग के सामूहिक अनुष्ठान भी देखने को नहीं मिले। खेरेश्वर मंदिर में महामंडलेश्वर पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में यज्ञ कार्यक्रम हुआ। नाग पंचमी के चलते शनिवार की सुबह शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। घर में धूप, दीप जलाकर अर्चना की। कई लोगों ने व्रत भी रखे। घरों में पूरी, सब्जी, दूध की सेवइयां बनाकर आराध्य को भोग लगाया। इसके बाद दोपहर में प्रसादी ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed