{"_id":"5fedd9698ebc3ec104243b70","slug":"aligarh-muslim-woman-set-up-shri-ram-temple-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित किया श्रीराम मंदिर, बेटे की तबियत खराब होने पर मांगी थी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित किया श्रीराम मंदिर, बेटे की तबियत खराब होने पर मांगी थी मन्नत
Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 31 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम महिला ने घर में स्थापित किया श्रीराम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार बेटे के स्वस्थ होने पर मुस्लिम महिला ने अपने घर में श्रीराम मंदिर की स्थापना की है। एसएसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। भाजपा महावीरगंज मंडल महिला मोर्चा की मंत्री एवं प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान की जिलाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने 14 वर्षीय बेटे की तबियत खराब होने पर स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से मन्नत मांगी थी।
विज्ञापन
निजी अस्पताल में बेटे का उपचार चल रहा था। बेटा स्वस्थ होकर घर आ गया है। रूबी आसिफ खान ने बताया कि बेटे के स्वस्थ होने के बाद घर में मंदिर स्थापित किया। उसमें श्रीराम व गणेश जी की मूर्तियां स्थापित की है।
विज्ञापन
एसएसपी को लिखा पत्र
थाना देहलीगेट क्षेत्र के एडीए कॉलोनी माबूदनगर, शाहजमाल निवासी रूबी आसिफ खान पत्नी मो. आसिफ ने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि कुछ लोग मुझे बदनाम करके मेरी हत्या कराना चाहते हैं। जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रूबी का कहना है कि चंद रोज पहले इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाला व्यक्ति व उसके साथ के लोग गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन