{"_id":"623d7d3b29b96e37d2372a23","slug":"aligarh-muslim-univerversity-vice-chancellor-tarique-mansoor-service-extended-for-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एएमयू के कुलपति का बढ़ा एक साल का सेवा विस्तार, भाजपा के गुड बुक में शामिल होने का मिला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एएमयू के कुलपति का बढ़ा एक साल का सेवा विस्तार, भाजपा के गुड बुक में शामिल होने का मिला इनाम
Fri, 25 Mar 2022 02:01 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:01 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने विश्वविद्यालय के विजिटर राष्ट्रपति की अनुमति पर प्रो. तारिक मंसूर का एक साल का सेवा विस्तार किया है।
विज्ञापन
प्रोफेसर तारिक मंसूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर का एक साल का सेवा विस्तार बढ़ गया है। प्रो. मंसूर का कार्यकाल 16 मई 2022 को पूरा हो रहा था।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने विश्वविद्यालय के विजिटर राष्ट्रपति की अनुमति पर प्रो. तारिक मंसूर का एक साल का सेवा विस्तार किया है। 65 वर्षीय प्रो. तारिक मंसूर कई दशक से विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। वो यहां के छात्र भी रहे हैं। उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज से ही 1978 में एमबीबीएस और 1982 में मास्टर इन सर्जरी (एमएस) किया था। वह जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
एक साल का सेवा विस्तार का इनाम प्रो. मंसूर को भाजपा के गुड बुक में शामिल होने का इनाम माना जा रहा है। पिछले दिनों प्रोफेसर तारिक मंसूर के बेटे के वलीमे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और सुनील आंबेकर सहित कई भाजपा नेता शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन