फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University won the final

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंटः चैंपियन बना एएमयू

Thu, 05 Dec 2019 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University won the final
एएमयू विजयी टीम को ट्राफी देते राजीव शुक्ला। - फोटो : CITY OFFICE
नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट की चैंपियन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) बन गई है। फाइनल में हन्नान रिजवान (120 रन) व हम्माद इफराक (88 रन) की बेजोड़ पारी की बदौलत एएमयू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को 52 रन से शिकस्त दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को एएमयू के पवेलियन मैदान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। एएमयू के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ठोस शुरुआत दी। हन्नान रिजवान व हम्माद इफराक ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए। हन्नान ने शतकीय पारी खेली, जबकि हम्माद शतक से चूक गए। एएमयू ने निर्धारित 35 ओवर में 250 रन बनाए। 251 रन का पीछा करने उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत दी, लेकिन दिल्ली को दो झटके 30 रन के अंदर लग गए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने संभलकर खेलना शुरू किया। एक वक्त लग रहा था कि दिल्ली मैच में आसानी से वापसी कर लेगी तभी एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। पूरी टीम 32.2 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज ध्रुव ने 67 रन व शिवम गुप्ता ने 44 रन बनाए। एएमयू के गेंदबाज मुजीब खान ने 4 विकेट झटके। एएमयू ने 52 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ द मैच हन्नान रिजवान चुने गए। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट एएमयू के प्रथम मिश्रा (185 रन व 18 विकेट) व अमन कुमार (255 रन व 6 विकेट) को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हन्नान व हम्माद चुने गए। गेंदबाज आदिल अल्वी चुने गए, जिन्होंने 14 विकेट झटके। अलीगढ़ कई बार नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीत चुकी है। इससे पहले वर्ष 2015 में एएमयू ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता था। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को आईपीएल के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला, कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, पीवीसी प्रो. अख्तर हसीब, एसपी सिटी अभिषेक ने पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. जमील अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने किया। इस अवसर पर प्रो. मोहम्मद शमीम, एआईयू पर्यवेक्षक नूर मोहम्मद, मजहर उल कमर, अरशद महमूद, सरदार हुसैन, अदनान शमशाद, अनीस उर रहमान, अर्जुन सिंह फकीरा, अब्दुल वहाब, कलरव अग्रवाल, गुफरान, मोहम्मद फाजिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed