फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University Students Union former vice president of Mohammad Nadeem Ansari written a letter to RSS chief Mohan Bhagwat

अलीगढ़: एएमयू के पूर्व छात्रनेता ने आरएसएस प्रमुख को लिखा पत्र, मदरसा-स्कूल व कॉलेज बनवाने की रखी मांग

Sun, 12 Sep 2021 04:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Sep 2021 04:20 PM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखा है। उन्होंने संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान की तारीफ की है। साथ ही मुसलमानों के लिए मदरसा, स्कूल-कॉलेज बनवाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Aligarh Muslim University Students Union former vice president of Mohammad Nadeem Ansari written a letter to RSS chief Mohan Bhagwat
मोहन भागवत और मोहम्मद नदीम अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर उनसे मुसलमानों के लिए मदरसा, स्कूल व कॉलेज बनवाने में मदद करने की गुजारिश की है। इससे पहले नदीम अंसारी ने पीएम मोदी को पिछले साल विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह से ऐन वक्त पहले पत्र लिखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। इसलिए पूर्व उपाध्यक्ष सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भेजे पत्र में नदीम अंसारी ने उनके बयान की तारीफ की है, जिसमें मुसलमानों को लेकर बातें की हैं। इसलिए वह मुसलमानों के लिए भी मदरसे, स्कूल और कॉलेज बनाने की मदद करें। सात सितंबर को पुणे में उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है, मतलब सभी के पूर्वज एक हैं। 
विज्ञापन


हिंदुस्तानी आपस में भाई-भाई हैं। इसलिए उनका बयान स्वागत योग्य है। यह बयान देश को जोडऩे का काम करते हैं। स्वागत योग्य बयान ऐसे वक्त आया है, जब देश में आए दिन मुसलमानों के खिलाफ कुछ न कुछ अप्रिय घटनाएं होती रहती हैं। संघ प्रमुख कहते हैं सभी मुसलमान विद्वानों और बुद्धिजीवियों को कट्टरपंथियों के खिलाफ खड़े रहना चाहिए। यह सब जितना जल्दी होगा, समाज को उतना ही कम नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मुसलमानों को भारत में रहते हुए नहीं डरना चाहिए, क्योंकि यह डर अंग्रेजों ने पैदा किया है न कि हिंदुओं ने। नदीम ने उनसे गुजारिश की है कि वह आगे आकर मुसलमानों के लिए ऐसे काम करें, जिससे मुसलमान भारत में अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सकें और सभी बहुसंख्यकों के साथ मिलकर काम कर सकें। इन दिनों नदीम अंसारी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं। आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करते हैं। इसमें कुछ पोस्ट भाजपा सरकार के खिलाफ भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed