{"_id":"5e7072e78ebc3ea4d23d7945","slug":"aligarh-muslim-university-latest-news-update-dr-kafeel-to-appear-before-board-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लखनऊ में बोर्ड के सामने पेश होंगे डॉ. कफील, एनएसए के तहत कार्रवाई पर होगा विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लखनऊ में बोर्ड के सामने पेश होंगे डॉ. कफील, एनएसए के तहत कार्रवाई पर होगा विचार
Tue, 17 Mar 2020 12:19 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
डॉ कफील खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भड़काऊ बयान देने के आरोपी गोरखपुर के डॉक्टर कफील के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई मंगलवार को लखनऊ में राज्य स्तरीय एडवाइजरी बोर्ड के सामने होगी। यहां पर उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. कफील के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज है। डॉ. कफील ने एएमयू के बाब ए सैयद पर सीएए के खिलाफ छात्रों को संबोधित किया था। इस दौरान भड़काऊ बयान भी दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद डॉ. कफील को गिरफ्तार कर अलीगढ़ लाया गया था और यहां अदालत में प्रस्तुत किया गया था।
विज्ञापन
बाद में उन्हें मथुरा की जेल में शिफ्ट कर दिया गया। अब डॉ. कफील को मथुरा से लखनऊ ले जाया जाएगा। लखनऊ में अलीगढ़ के जिलाधिकारी और एसएसपी भी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत होंगे। यहां डॉ. कफील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए विचार किया जाएगा और उस पर जिला प्रशासन की भी आख्या ली जाएगी।
विज्ञापन