फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim University

एएमयू में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित

Tue, 06 Apr 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में शैक्षिक सत्र 2021-22 के इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। स्नातक और विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश की परीक्षाएं जून और जुलाई में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक मुजीबुल्ला जुबेरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय में बीटेक और बीआर्क की सात ब्रांच में उपलब्ध 465 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अलीगढ़ के अलावा छह शहरों में भी आयोजित होगी। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स, और बीए ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा 20 जून को होगी। बीएएलएलबी के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा 27 जून को होगी। एमबीए और एमबीए इन इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। साथ ही कक्षा 12 में प्लस टू और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह आगामी शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। लेकिन विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि इन प्रवेश परीक्षाओं का भविष्य कोरोना महामारी को लेकर उस समय की परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन कोरोना महामारी को लेकर लगातार बदल रही स्थिति और सरकार द्वारा अपनाए जा रहे रुख पर भी नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed