फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएमयू : 53 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी स्नातक की प्रवेश परीक्षा

Mon, 30 Nov 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
एमयू में बीएससी, बीकॉम एवं बीए की प्रवेश परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की बीएससी, बीकॉम, बीए की प्रवेश परीक्षा एएमयू, लखनऊ, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), पटना, कोलकाता, कोझीकोट (केरल) व गुवाहाटी में बने परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा दो पाली में हुई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएससी (आनर्स) व बीकॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 17633 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, 54 परीक्षा केंद्रों पर 8159 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि एएमयू व परिसर से बाहर 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीए (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक हुई। एएमयू में बने 10 के अलावा अन्य प्रदेशों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 13509 में से 7657 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना एएमयू में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए शिविर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद कॉलेज को एएमयू ने बनाया परीक्षा केंद्र
विवेकानंद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमैंट (वीसीटीएम) में एएमयू के बीएससी की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में 990 में से 509 छात्र/छात्राएं अनुपस्थित रहीं।

संस्था के चेयरमैन अनिल सारस्वत ने बताया कि सुविधाओं को देखते हुए कॉलेज को एएमयू ने परीक्षा केेंद्र बनाया था। परीक्षा में एएमयू ने प्रो. इजहारूल हक फारूकी, प्रो. रिजवान अहमद खान, जांनिसार अख्तर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था, जबकि डॉ. विनीत कुमार सिंह वीसीटीएम व डॉ. नसीम अहमद खान को परीक्षा प्रभारी बनाया था। परीक्षा में निदेशक डॉ. उदय शंकर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विवेक ठाकुर, डॉ. अजय कुमार माहौर, संजीव कुमार सारस्वत, सचिन वार्ष्णेय का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed