{"_id":"5e28a64f8ebc3e4b000f4279","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali224766340","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू : जूता प्रकरण में दो पूर्व उपाध्यक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू : जूता प्रकरण में दो पूर्व उपाध्यक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सीएए के विरोध में एएमयू में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी, जेएनयू हिंसा, एएमयू हिंसा आदि के विरोध में एएमयू में बाब-ए-सैयद पर चल रहे धरना स्थल पर प्रॉक्टर टीम की ओर जूते उछालने की घटना के संबंध में प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्षों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
प्रॉक्टर कार्यालय के सिक्योरिटी इंचार्ज हनीश अहमद खां की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि 17 जनवरी 2020 को घटित हुए घटनाक्रम के तहत बाब-ए-सैयद पर धरने की सूचना पर प्रॉक्टर कार्यालय की टीम धरना स्थल पर पहुंची। वहां पर एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हमजा सूफियान जो कि निष्कासित हैं और पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी, पूर्व छात्र हैं, सहित तीन चार लोग मौजूद थे। प्रॉक्टर कार्यालय की टीम वहां पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पहुंची।
टीम को देखते ही नामजदों ने प्रॉक्टर टीम के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही जूते फेंकने शुरू कर दिए। इसी के साथ नामजद मारपीट करने पर भी आमादा हो गए। किसी तरह सुरक्षा स्टाफ ने हस्तक्षेप कर प्रॉक्टर टीम को सुरक्षित किया। इससे सरकारी कार्य बाधित हुआ और सड़क को भी इन लोगों ने अवरुद्ध किया। इसके लिए नदीम अंसारी, हमजा सूफियान सहित पांच छह अन्य लोगों के खिलाफ धारा 109, 147, 186, 353, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।