{"_id":"5d9253a58ebc3e017a21141e","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2150078143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के सुरक्षाकर्मी पर फायरिंग, जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र की जीवनगढ़ पुलिया पर रविवार रात एएमयू के सुरक्षाकर्मी पर दो अज्ञात बाइक सवारों ने माचिस के विवाद में फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक छर्रा सुरक्षाकर्मी के सीने को छूकर निकला। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। घायल ने अभी पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। इधर, पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है।
रिजवान पुत्र मो. सलीम निवासी संभल एएमयू में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात है। रिजवान के अनुसार रात को वह ड्यूटी खत्म कर क्वार्सी के धौर्रा माफी स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में एक काम से जीवनगढ़ पुलिया पर रुक गया। इसी दौरान वहां दो युवक एक बाइक पर आए, उन्होंने माचिस मांगी। माचिस उपलब्ध नहीं होने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे एक छर्रा सीने से छूता हुआ निकाल। हमला कर वह फरार हो गया। सूचना देकर मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस उसे जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंची।
क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। रिजवान का उसके ससुराल वालों से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। आशंका है कि उसने उन पर दबाव बनाने को यह घटना की है। फिलहाल रिजवान की ओर से तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।