फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh muslim university

अलीगढ़ से आठ कश्मीरी छात्र सीएम से मिलने लखनऊ रवाना

Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh muslim university
Aligarh muslim university
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने को लेकर लंबी ऊहापोह के बाद आखिरकार दो कालेजों के आठ कश्मीरी छात्र शुक्रवार को लखनऊ रवाना हो गए। उनसे मुलाकात को लेकर बार-बार बयान बदलने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के छात्र खासी मान मनौव्वल और बयानबाजी करने के बाद भी एएमयू के कश्मीरी छात्रों ने ऐन मौके पर जाने से मना कर दिया। जिले के एसीएन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज एवं इगलास के शिवदान सिंह कालेज के छात्रों ने सीएम से मिलने के लिए सहमत होकर प्रशासन की लाज बचा ली। दोपहर बाद एसीएम द्वितीय एवं सीओ तृतीय एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आठ छात्रों के दल को एसी बस से लखनऊ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के तेवर तल्ख हैं। राज्यपाल की बकरीद की दावत ठुकराकर एवं केंद्र सरकार के प्रतिनिधि से मिलने से इंकार कर वे अपने तेवर दिखा चुके हैं। तीन बार आंदोलन भी कर चुके हैं। अपने घर वालों से संपर्क कटने के बाद से छटपटा रहे इन कश्मीरी छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर 40 एएमयू छात्रों को मिलने के लिए 28 सितंबर शनिवार को सुबह 11.30 बजे अपने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर बुलाया था। यह संदेश जब एएमयू के कश्मीरी छात्रों तक पहुंचा तो उन्होंने सीएम से मिलने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि उनकी समस्या केंद्र सरकार से जुड़ी है। ऐसे में यदि प्रधानमंत्री मोदी अथवा गृह मंत्री अमित शाह बुलाएंगे तो वे अपनी बात कहने जाएंगे। मुख्यमंत्री से मिलने का कोई औचित्य नहीं है। छात्रों के इस रुख को बदलने के लिए प्रशासन ने पिछले 72 घंटे में जीतोड़ कोशिशें की। यहां तक कि डीएम ने भी उन्हें बुलाकर वार्ता की। डीएम के समक्ष तो छात्रों ने जाने के लिए हां कर दी, लेकिन बाद में मुकर गए। सीएम से मुलाकात से एक दिन पूर्व शुक्रवार को भी एएमयू के कश्मीरी छात्रों को बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया। इससे परेशान प्रशासन ने अन्य कालेज एसीएन कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट स्टडीज एवं शिवदान सिंह कालेज इगलास में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
दिनभर चला समझाने बुझाने का दौर
एसीएन कालेज एवं शिवदान कालेज के आठ छात्रों को सुबह ही कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय बुलाकर उन्हें सीएम से मिलने के लिए मनाया गया। सबसे पहले एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, सीओ तृतीय अनिल समानियां, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह एवं अन्य अफसरों ने उन्हें सीएम से मिलने के फायदे बताए। इसके बाद पहुंचे डीएम चंद्रभूषण सिंह ने भी उनसे बात की।
................
अधिकारी भी गए साथ
दोपहर बाद इन सभी आठ छात्रों को एसी बस से एसीएम द्वितीय प्रवीण यादव, सीओ तृतीय अनिल समानियां, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह एवं मंडलीय समाज कल्याण कार्डिनेटर अमिता सिंह के साथ लखनऊ रवाना कर दिया गया।

...............
हमारे कालेज के छह छात्र गए हैं: सनव्वर
एसीएन कालेज के डायरेक्टर सनव्वर अली ने बताया कि कालेज के बीटेक के छात्र मुबासिर राशिद, अल्ताफ अहमद वानी, आकिब रियाज, रोफुल अमीन थोकर, लतीफ अहमद वानी, मुजम्मिल अली खान मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ गए हैं। शिवदान सिंह कालेज के दो अन्य छात्र भी साथ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed