फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Muslim University

एएएयू की रिसर्च स्कॉलर के साथ विवि में छेड़खानी-मारपीट

Tue, 06 Aug 2019 09:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh Muslim University
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एक रिसर्च स्कॉलर संग सोमवार को कैंपस में एसएस साउथ हॉस्टल के बाहर एक शोहदे ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर छात्रा को पीट दिया। शोहदा युवती की साथी छात्रा का ही भाई है। आरोप है कि वह कई माह से छात्रा पर संबंध बनाने दबाव बना रहा है। पूर्व में भी उस पर दो बार हमला और एक बार जबरन कार में बैठाकर अगवा करने की कोशिश की है। उसका मुकदमा भी सिविल लाइंस में दर्ज है। मगर उसमें कार्रवाई न होने के चलते आरोपी के हौसले बुलंद हैं और उसने सोमवार को फिर यह घटना कर दी। मंगलवार को पीड़ित व उसके पिता ने एसपी क्राइम से युवक की शिकायत की।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि वह एएमयू के इस्लामिक स्टडीज विभाग की रिसर्च स्कॉलर है। यहां एसएन हॉल के आरसीए हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। सोमवार को विभाग की जा रही थी। तभी उसके साथ ही पढ़ने वाली छात्रा का भाई रियाज पासा पुत्र मो. उमर निवासी असलत नगर, डोगरपुर, सिरसी उसे तंग करने लगा। रास्ता रोककर स्कूटी से चाबी निकाल ली। संबंध बनाने को दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई करके चला गया। इसके बाद उसके फोन पर धमकी भरा मैसेज आया और मैसेज के जरिये रुपये भी मांगे हैं। छात्रा ने एसपी क्राइम को बताया कि वह ग्रेजुएशन से ही एएमयू में पढ़ाई कर रही है। आरोपी की बहन भी तभी से साथ पढ़ रही है। पिछले दिनों उसके भाई से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से रियाज पासा दोस्ती का दबाव बनाने लगा। एएमयू का छात्र न होते हुए भी विवि के एसएस साउथ हॉस्टल और एमएम हॉस्टल में डेरा डाले रहता है।
विज्ञापन

सोमवार की घटना से पूर्व 23 अप्रैल को वह अपने दोस्तों के साथ एक कार में आया था। उसकी स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मदद के बहाने रियाज ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और कार से धमकी देकर उतार दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो गए। वह आए दिन धमकाने लगा। पैसे की मांग करने लगा। विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। दरोगा से कहो तो वह कहता है कि अब दिखे तो बताना। आरोपी धमकाता है कि पुलिस से शिकायत करके क्या बिगाड़ लिया। छात्रा की शिकायत पर एसपी क्राइम ने तत्काल थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को आरोपी के खिलाफ नये सिर से मुकदमा दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी कर जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed