{"_id":"5d40a6cf8ebc3e6ce70a9ee2","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2097365197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला जड़ने वाले एएमयू छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार कार्यालय में ताला जड़ने वाले एएमयू छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के रजिस्ट्रार आईपीएस अब्दुल हमीद के कार्यालय पर ताला जड़ने वाले एएमयू छात्रों मंगलवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज हो गई है। प्रॉक्टर आफिस की ओर से थाना सिविल लाइंस में एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हुफैजा आमिर तीन नामजद व चार अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने आदि की धाराएं लगी हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
एएमयू छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष हुफैजा आमिर ने अन्य साथियों के साथ सोमवार को रजिस्ट्रार से एएमयू सर्किल पर पुुलिस चौकी बनने की सूचना के साथ ही नकल करते पकड़े गए 40 छात्रों के साथ नरमी बरतने की मांग पर बातचीत करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रजिस्ट्रार उस समय किसी जरूरी कार्य में व्यस्त थे। कार्यालय के कर्मचारियों ने छात्रों को बाहर ही रोक दिया था और समय लेकर मिलने के लिए कहा था। इसी बात पर छात्र भड़क गए। वह जबरन रजिस्ट्रार के कार्यालय में घुस गए थे। इसके बाद उनकी रजिस्ट्रार से बहस हो गई। इससे नाराज रजिस्ट्रार कार्यालय से चले गए थे।
इसके बाद छात्रों ने उनके कार्यालय के गेट पर ताला बंद कर दिया था। ताला बंद करते हुए हुफैजा आमिर की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इससे एएमयू प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इधर छात्र राजनीति को लेकर चर्चाओं का दौर जोर पकड़ गया। इसके बाद एएमयू प्रशासन ने ताला बंद करने वाले छात्रों पर सख्त तेवर अपनाते हुए थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अमित कुमार के अनुसार तहरीर के आधार पर हुफैजा आमिर, राजिक, मो. अबू बकर के साथ ही चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।