फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Municipal Corporation divided into four zones, first zone office started

Aligarh Nagar Nigam: नगर निगम चार जोन में बंटा, पहला जोन कार्यालय हुआ शुरू

Sat, 04 Nov 2023 11:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2023 11:17 PM IST
सार

जोन चार कार्यालय शुरू होने के बाद अब नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को सेवा भवन बार-बार आना नहीं पड़ेगा। यह कार्यालय मिनी नगर निगम कार्यालय की तरह काम करेगा। यहां सुबह 10 से 12 बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी।

विज्ञापन
Aligarh Municipal Corporation divided into four zones, first zone office started
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है। चारों जोन के लिए अलग-अलग कार्यालय में काम होगा। 4 नवंबर को महापौर प्रशांत सिंघल ने पूजा अर्चना के साथ उदय सिंह जैन रोड स्थित जलकल प्रांगण में बने पहले ज़ोन कार्यालय जोन चार का फीता काटकर उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


जोन चार कार्यालय शुरू होने के बाद अब नगर निगम संबंधी समस्याओं के लिए लोगों को सेवा भवन बार-बार आना नहीं पड़ेगा। यह कार्यालय मिनी नगर निगम कार्यालय की तरह काम करेगा। यहां सुबह 10 से 12 बजे तक शिकायतें सुनी जाएंगी। जोनल अधिकारी पूजा श्रीवास्तव सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निर्माण जलकर स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बैठेंगे। 
विज्ञापन


जोन 4 का उद्धाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन संख्या चार में वार्ड संख्या 2 नगला कलार,  8 सराय लवरिया, 10 सराय दीनदयाल, 11 इंदिरा नगर, 14 सुरक्षा बिहार, 19 नगला मौलवी,  26 फायर ब्रिगेड कॉलोनी, 30 रिसाल सिंह नगर, 32 एलमपुर, 34 ज्वालाजीपुरम, 40 साई विहार कॉलोनी, 54 बरौला जाफराबाद, 15 नगला मसानी, 31 नई बस्ती, 37 कंनवरीगंज, 42 रसलगंज,  56 शिवपुरी, 69 अशोक नगर,  71 टनटन पाड़ा, 78 मानिक चौक,  87 बनियापाड़ा समेत कुल 21 पार्षद वार्ड हैं। यहां के नागरिक अपनी समस्या, प्रार्थना पत्र संपति कर भुगतान, जलकर भुगतान, हाउस टैक्स जमा करना एवं नगर निगम संबंधी सुविधाओं के बारे में संपर्क कर सकते हैं।


महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा जोन चार कार्यालय के बाद आने वाले दिनों में जोन एक, दो व तीन के भी कार्यालय की स्थापना की जाएगी। नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि महापौर की अध्यक्षता वाली कार्यकारणी प्रस्ताव, जनता और पार्षदों की जनहित समस्याओं में कार्रवाई के लिए जोनल व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कर जोन कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया। 

इस दौरान उप सभापति पार्षद कुलपति पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजपा उपाध्यक्ष संजय गोयल, पार्षद पुष्पेंद्र सिंह, योगेश सिंघल, दिनेश भारद्वाज, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाज़ा, सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता योगराज सिंह यादव, जेई संजय कुमार, नरेंद सभापति यादव, संजय सक्सेना, एहसन रब, डॉ तरुण, दिव्यांशु आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed