फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh MP Satish Gautam statement viral

हमारे रहते किसका डर: जब सांसद ने इंजीनियर से कहा, बयान सोशल मीडिया पर वायरल, विरोध भी शुरू

Sun, 08 Feb 2026 10:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 10:38 AM IST
सार

सांसद का विवादित बयान वायरल होते ही विपक्षी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने सांसद के बयान की निंदा की है।

विज्ञापन
Aligarh MP Satish Gautam statement viral
सांसद सतीश गौतम ने दिया विवादित बयान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ में जलशक्ति मंत्री के सामने प्रेसवार्ता में हुए घटनाक्रम के बाद जब मंत्री सहित सभी भाजपाई बाहर निकल आए, तब सांसद सतीश गौतम ने इंजीनियर राजेंद्र सिंह को रोककर उनसे सवाल जवाब शुरू कर दिए। सांसद ने कहा कि आपको किसका डर है। हमारे सांसद रहते कोई विरोध नहीं करेगा। न किसी धर्म या समाज से डरने की जरूरत है।

विज्ञापन


उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में सांसद से जब पूछा गया तो वह यही बोले कि उनका मकसद सिर्फ इतना कहना है कि अतिक्रमण हटना चाहिए। चाहे किसी ने भी कर रखा हो।
विज्ञापन


सांसद के बयान का विरोध
सांसद का विवादित बयान वायरल होते ही विपक्षी नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने सांसद के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे सत्ता मद में पहले भी इस तरह के समाज को खंडित करने वाले बयान दे चुके हैं। बसपा नेता व पूर्व मेयर प्रत्याशी सलमान शाहिद ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि इसे सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा। हो सकता है कि कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा हो। उसे प्रशासन हटवाए। किसी को समाज को बांटने वाला बयान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed